ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाई कोर्ट में नहीं होगी सुनवाई, लगी रोक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने विभिन्न उच्च न्यायालयों में लंबित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकार से संबंधित कानून में संशोधन की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को उच्चतम न्यायालय में ट्रांसफर करने की मांग पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने विभिन्न उच्च न्यायालय में लंबित मामलों की सुनवाई पर रोक लगा दी है।

याचिका केंद्र सरकार ने दायर की है। केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केंद्रीय कानून को विभिन्न उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है इसलिए इन याचिकाओं को उच्चतम न्यायालय में ट्रांसफर किया जाए। उसके बाद कोर्ट ने विभिन्न उच्च न्यायालय में लंबित याचिकाओं के याचिकाकर्ताओं को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

इस मामले को लेकर विभिन्न उच्च न्यायालय के अलावा उच्चतम न्यायालय में भी याचिका दायर कर ट्रांसजेंडर संशोधन कानून को चुनौती दी है। उच्चतम न्यायालय में दायर याचिका में कहा गया है कि ट्रांसजेंडर संशोधन कानून ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को संविधान के तहत मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। इस कानून में संशोधन के बाद ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को खुद से अपने जेंडर की पहचान बताने की बजाय सरकार के वेरिफिकेशन और प्रमाणन की जरुरत होगी। जेंडर की पहचान किसी व्यक्ति की गरिमा, स्वायत्तता और निजता का एक अहम पहलू है और इसे किसी चिकित्सकीय या प्रशासनिक स्क्रूटनी का मोहताज बनाकर नहीं रखा जा सकता है।

लखनऊ में युवक ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से परिवार में मचा कोहराम ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में युवक ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से परिवार में मचा कोहराम

याचिका में उच्चतम न्यायालय के लीगल सर्विसेज अथॉरिटी बनाम केंद्र सरकार के फैसले के जिक्र किया गया है जिसमें उच्चतम न्यायालय ने स्वप्रमाणित जेंडर की पहचान को संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(ए) और 21 के तहत मौलिक अधिकार माना है। याचिका में कहा गया है कि इस संशोधन के जरिए मौलिक कानून से पीछे हटने का काम किया गया है। ये संशोधन बराबरी, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अलावा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों का उल्लंघन है। ट्रांसजेंडर की पहचान की प्रमाणन प्रक्रिया से उन्हें मिलने वाले कल्याणकारी लाभों और कानूनी सुरक्षा से वंचित होना पड़ेगा।

पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यूपी रोडवेज की बस ने बाइक सवार को रौंदा,मौत

-बस में 50 यात्री सवार थे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी रोडवेज की बस ने बाइक सवार को रौंदा,मौत

लापता युवक की तलाश में एआई तकनीक का सहारा, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

जोधपुर। आठ साल से लापता नरेश बंजारा की गुमशुदगी का रहस्य सुलझाने के लिए राजस्थान उच्च् न्यायालय ने न केवल...
राजस्थान 
लापता युवक की तलाश में एआई तकनीक का सहारा, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

विधायक, खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा योगाभ्यास कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ

संत कबीर नगर।  विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी  द्वारा 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय मंझरिया गंगा में योग सप्ताह...
उत्तर प्रदेश 
विधायक, खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा योगाभ्यास कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ

विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर ।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर द्वारा विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (World Elder Abuse...
उत्तर प्रदेश 
विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस द्वारा 1.2 किलोग्राम अवैध गाँजा के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के  