तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में सड़क हादसा, पुलिसकर्मी समेत छह की मौत
तिरुपुर । तिरुप्पुर जिले के वेल्लाकोविल-करूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस चेक पोस्ट के पास आज तड़के सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सड़क के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिसकर्मी रविचंद्रन हटा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और ट्रक से टकरा गई। हादसे में पुलिसकर्मी रविचंद्रन , ट्रक चालक और कार में सवार चार लोगों समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। सभी के शव सरकारी अस्पताल भेजे गए हैं। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। वेल्लाकोविल पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
