भारतीय किसान संघ 17 से चलाएगा सदस्यता अभियान

भारतीय किसान संघ 17 से चलाएगा सदस्यता अभियान

जयपुर। विकास की नींव कहे जाने वाले किसान आर्थिक रूप से सक्षम व स्वावलंबी बन सके, इसके लिए राजस्थान में भारतीय किसान संघ की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के लगभग 27 लाख किसानों को सदस्य बनाने और लगभग 14 हजार ग्राम समितियों का गठन किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 17 दिसम्बर से की जाएगी जो 28 फरवरी तक चलेगा। अभियान के तहत जोधपुर, चित्तौड़गढ़ व जयपुर प्रांत को मिलाकर 27 लाख किसानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस संबंध में प्रांत के सभी गांवों में सक्रिय ग्राम समितियों को गठित करने का भी आह्वान किया जा रहा है। इस संबंध में हुई जोधपुर किसान संघ कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह व अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश सदस्यता प्रभारी राम भरोस बसोतिया समेत सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री सहित जिलाप्रभारी और प्रांत कार्यकारिणी के कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।

भारतीय किसान की ओर से हर तीन साल में संगठनात्मक चुनाव कराए जाते हैं। इसके तहत सदस्यता अभियान चलाया जाता है। इसमें गांव-गांव जाकर किसानों को सदस्य बनाया जाता है। उन सदस्यों की ओर से ग्यारह लोगों की ग्राम समिति गठित की जाती है। इन्हीं ग्राम समितियों के सदस्य मिलकर 21 सदस्यों की तहसील इकाई का चुनाव करते हैं। इसके बाद ही जिला, प्रांत, प्रदेश व अखिल भारतीय कार्यकारिणी का गठन होता है। विश्व संवाद केन्द्र का कहना है कि खेती की समस्याओं के समाधान व संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। भारतीय किसान संघ के त्रिवर्षीय सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। इसमें 27 लाख किसानों को सदस्य बनाने और लगभग 14 हजार ग्राम समितियों के गठन का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही ग्राम समितियों को गठित करने का भी आह्वान किया जा रहा है। जिसके लिए अलग-अलग प्रांतों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 सीबीआई की चार्जशीट में नेताओं का नाम आते ही निदान के रास्ते तलाशने में जुटी तृणमूल  सीबीआई की चार्जशीट में नेताओं का नाम आते ही निदान के रास्ते तलाशने में जुटी तृणमूल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की...
महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद
फायरिंग में मजदूर को लगी गोली
आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
फांसी का फंदा लगा महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा
पलवल सिविल सर्जन एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथाें गिरफ्तार
शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले