बांसवाड़ा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

बांसवाड़ा । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय बांसवाड़ा दौरे के दौरान एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने गुरुवार सुबह राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव चूड़ादा में मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान उन्होंने बेहद सादगी के साथ ग्रामीणों के बीच बैठकर चाय की चुस्की ली और उनसे सीधा संवाद स्थापित किया। इससे पहले बुधवार रात को भी मुख्यमंत्री ने इसी गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी थीं। सुबह की सैर के दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन से मिलकर जमीनी हकीकत जानी और लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को हाथ के हाथ निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार रात्रि चौपाल के माध्यम से प्रदेश के 14 हजार से अधिक ग्राम पंचायत तक पहुंच कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

मॉर्निंग वॉक के बाद मुख्यमंत्री बांसवाड़ा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री के ईंधन बचत के संदेश को आगे बढ़ाते हुए आम जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। इस दौरान उनके साथ सरकार के तीन मंत्री भी मौजूद रहे। अपनी इस सुबह की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जन नेता मामा बालेश्वर दयाल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

रात्रि चौपाल और संवाद के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में पानी, रेल कनेक्टिविटी और फोरलेन सड़क निर्माण जैसी प्रमुख मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। इन मांगों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहाड़ी और जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को अमृत योजना के तहत हैंडपंप लगवाने और क्षेत्र में मा-बाड़ी केंद्र खोलने के जरूरी निर्देश भी दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर योजना का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक अनिवार्य रूप से पहुंचना चाहिए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

नाश्ते में खाएं क्रीमी लेमन मशरूम, एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे

मशरूम  : मशरूम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मशरूम में विटामिन डी और फाइबर पाया जाता...
खाना पकाना 
नाश्ते में खाएं क्रीमी लेमन मशरूम, एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे

इतिहास खुद को दोहराता है और AI के साथ भी ऐसा ही होगा

नई दिल्ली। Samsung, 22 जुलाई को अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को पेश करने जा रही है।...
टेक-मित्र 
इतिहास खुद को दोहराता है और AI के साथ भी ऐसा ही होगा

मौसम 10 जुलाई: आज 18 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की गति से हवा

नई दिल्ली। मौसम 10 जुलाई 2026: देश में अब मानसून का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। इस बीच...
राष्ट्रीय 
मौसम 10 जुलाई: आज 18 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की गति से हवा

ईरान ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी

अमेरिका ईरान युद्ध :खाड़ी में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान और अमेरिका एक दूसरे पर हमले जारी रखे हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी

भारी बारिश के कारण दिल्ली-यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद

दिल्ली : यूपी-उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं और आने वाले...
शिक्षा-रोजगार 
भारी बारिश के कारण दिल्ली-यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत