संसद में पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात, काफी देर तक हुई बातचीत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली । संवाद लोकतंत्र की बुनियादी जरूरत है। सियासत में वैचारिक मतभेद का मतलब संवाद की कमी नहीं होनी चाहिए। हालांकि, ऐसा होता नहीं है। इसलिए तो आज देश की संसद के अंदर से आई एक तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है। ये तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुलाकात की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज संसद परिसर में अचानक ही आमने-सामने आ गए। इस दौरान राहुल गांधी ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़कर उनके अभिवादन को स्वीकार किया। यही नहीं दोनों ही नेताओं के बीच फिर काफी देर तक बातचीत होती रही।

गरीब कल्याण योजना' मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : अमित शाह ये खबर भी पढ़े : गरीब कल्याण योजना' मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : अमित शाह

दरअसल, आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती है। इस मौके पर संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर खास आयोजन रखा गया। इसी मौके पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद और लोकसभा स्पीकर समेत सियासी दिग्गज पहुंचे थे। इसी समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुलाकात हुई। 

अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

इस मुलाकात का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 1 मिनट 34 सेकेंड के इस वीडियो में पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। पहले तो पीएम ने बाकी खड़े सांसदों का अभिवादन किया फिर पीछे मुड़कर राहुल गांधी के पास आए। इसके बाद काफी देर तक आपस में बातचीत करते दिखे।

सुप्रीम कोर्ट के जज ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस केस से खुद को अलग किया ये खबर भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट के जज ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस केस से खुद को अलग किया

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित हमले रोके, समझौते के करीब पहुंचने का दावा

वॉशिंगटन । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि ईरान के...
अंतर्राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित हमले रोके, समझौते के करीब पहुंचने का दावा

टीकमगढ़ के सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत 

भोपाल।  मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के अस्तोन गांव में गुरुवार को सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए तीन मासूम...
मध्य प्रदेश 
टीकमगढ़ के सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत 

फिल्म 'भूत बंगला' की ओटीटी रिलीज का इंतजार खत्म 12 जून को देगी दस्तक

  मुंबई। अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला'की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. उनकी फिल्म 'भूत बंगला'...
मनोरंजन 
फिल्म 'भूत बंगला' की ओटीटी रिलीज का इंतजार खत्म 12 जून को  देगी दस्तक

'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर आज हो गया रिलीज कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा से भरी फिल्म

मुंबई। कॉमेडी और एक्शन वाली 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर आज 11 जून को रिलीज...
मनोरंजन 
'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर आज हो गया  रिलीज कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा से भरी फिल्म

रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

राष्ट्र प्रथम एवं जनविश्वास की साधना के 4400 दिन पर परमार्थ गंगा आरती राष्ट्रकल्याण हेतु समर्पित
उत्तराखंड 
रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

उत्तर प्रदेश

समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आज पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल...
उत्तर प्रदेश 
समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

लखनऊ। खरीफ की बुआई अभी आरंभ नहीं हुई लेकिन यूरिया , डीएपी सहित अन्य खादों को लेकर हलचल तेज...
उत्तर प्रदेश 
खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय