Mumbai: ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ अंधेरी रेलवे स्टेशन उप डाकघर

मुख्यमंत्री फडणवीस ने की सराहना..

Published By Rajesh Jaiswal
On
Rajesh Jaiswal Picture

By Rajesh Jaiswal

मुंबई। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंबई के अंधेरी में ‘जन सेवा कनेक्ट’ योजना के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस (RS) पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन किया। यह पहल नागरिक-केंद्रित डाक बुनियादी ढांचे के विस्तार और अधिक भीड़भाड़ वाले शहरी केंद्रों में सेवाओं की सुलभता बढ़ाने की दिशा में डाक विभाग के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।

मूल रूप से 1932-33 में स्थापित, अंधेरी (आर एस) डाकघर के पास नौ दशकों से अधिक की जन सेवा की विरासत है। यह नवीनीकरण ‘जन सेवा कनेक्ट’ परियोजना के तहत किया गया है। जो इंडिया पोस्ट की एक प्रमुख आधुनिकीकरण पहल है। जिसका उद्देश्य पारंपरिक डाकघरों को समकालीन, ग्राहक-केंद्रित और प्रौद्योगिकी-सक्षम सेवा केंद्रों में बदलना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। यह परियोजना स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली (एसपीए नई दिल्ली) की साझेदारी से शुरू की गई है। इस उन्नत सुविधाओं में बेहतर बुनियादी ढांचा और आधुनिक आंतरिक सज्जा, बेहतर ग्राहक सुविधाएं, बेहतर कार्यक्षमता, डिजिटल एकीकरण और कुशल सेवा वितरण तथा मजबूत ब्रांडिंग और दृश्य पहचान शामिल है। यह पहल इंडिया पोस्ट की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत वह जन विश्वास की अपनी विरासत को बनाए रखते हुए, परंपरा और प्रौद्योगिकी के बीच सेतु का काम करता है।

धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा घमासान ये खबर भी पढ़े : धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा घमासान

एक नई पहचान के साथ विरासत!
170 वर्षों से अधिक की विरासत और 1.5 लाख से अधिक डाकघरों के नेटवर्क के साथ भारतीय डाक पूरे भारत में वित्तीय समावेशन और डिजिटल जन सेवाओं का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बना हुआ है। विभाग ने 2025-26 में सकल डाक राजस्व में 16% की स्वस्थ वृद्धि दर्ज की है, जो इसके चल रहे कायाकल्प की मजबूती और प्रासंगिकता को दर्शाता है। नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर इस विकास का प्रतीक है, जो औपनिवेशिक काल की एक संस्था से बदलकर एक आधुनिक, कुशल और ‘नागरिक-प्रथम’ सेवा वितरण केंद्र बन गया है।

 मुख्यमंत्री ने की ‘इंडिया पोस्ट’ क्षमता की सराहना
अंधेरी रेलवे स्टेशन उप डाकघर उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सम्बोधन द्वारा समाज में मानवीय भावनाओं के वाहक के रूप में ‘इंडिया पोस्ट’ की भूमिका पर ज़ोर दिया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी सेवाएं पहुंचाने की उसकी क्षमता की भी सराहना की।
वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस पहल को एक आधुनिक, भविष्योन्मुखी और नागरिक-केंद्रित डाक बुनियादी रचना तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह पहल हमारे सम्मानित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में परिवर्तन, नवाचार और जन-विश्वास वाले ‘नए भारत’ की एक सशक्त तस्वीर प्रस्तुत करती है।

‘जन सेवा कनेक्ट’ के बारे में…
‘जन सेवा कनेक्ट’ इंडिया पोस्ट की एक प्रमुख बुनियादी ढांचा आधुनिकीकरण पहल है। इसे डाकघरों को सुलभ, कुशल और डिजिटल रूप से सशक्त ‘सामुदायिक सेवा केंद्रों’ के रूप में पुनर्परिभाषित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जो पूरे भारत में समावेशी विकास और ‘अंतिम-मील कनेक्टिविटी’ (Last-mile connectivity) सुनिश्चित करने के विभाग के मिशन को और अधिक सुदृढ़ बनाती है। अंधेरी RS डाकघर (PO) भारत का दूसरा और महाराष्ट्र का पहला ऐसा डाकघर है, जिसका उद्घाटन ‘जन सेवा परियोजना’ के अंतर्गत किया गया है। इंडिया पोस्ट ने ‘जन सेवा कनेक्ट परियोजना’ के तहत पूरे महाराष्ट्र में लगभग 2 हजार डाकघरों को उन्नत (Upgrade) करने का प्रस्ताव रखा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Jaiswal Picture

राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रवीण नेत्तारू की 2022 में हुई...
राष्ट्रीय 
प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में जारी है हलचल

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में जारी है हलचल

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। सोना और चांदी...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग

बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पदरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जाने...
उत्तर प्रदेश 
 बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बंगाल भाजपा की सख्ती, 200 से अधिक नेताओं पर कार्रवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ अपनी "जीरो...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल भाजपा की सख्ती, 200 से अधिक नेताओं पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पदरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जाने...
उत्तर प्रदेश 
 बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की मदन सागर सरोवर में डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शाहगंज थाना क्षेत्र में हुई तीन दिब्यांगो की हत्या का खुलासा करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत