Maharashtra: संजय राउत का दावा- बागी सांसदों को दिए गए 15 करोड़ एडवांस?

उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका; 6 सांसदों ने बदला पाला..!

Published By Rajesh Jaiswal
On
Rajesh Jaiswal Picture

By Rajesh Jaiswal

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष के 6 सांसदों ने एकनाथ शिंदे की ‘शिवसेना’ को समर्थन दे दिया है। महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक इसकी पूरी सेटिंग पहले ही हो चुकी है। जिन 6 सांसदों ने एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन दिया है उन नामों में संजय जाधव, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय दीना पाटिल शामिल हैं। अब उद्धव गुट के 9 सांसदों में 6 के बागी होने की खबर पक्की मानी जा रही है।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष में टूट के बीच बुधवार को दिल्ली में राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बागी सांसदों पर जमकर हमला बोला। इस दौरान यूबीटी के तीन सांसद मौजूद थे। जिनमें अरविन्द सावंत, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे शामिल हैं।
इस दौरान संजय राउत ने बागी सांसदों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे पाला बदलना चाहते हैं तो पहले इस्तीफा दे दें। उन्होंने कहा कि अगर 2022 की तरह पार्टी में फिर फूट डालने की कोशिश की गई तो महाराष्ट्र की जनता और शिवसेना (यूबीटी) के सांसद चुप नहीं बैठेंगे।

ठाणे  महानगर पालिका का पहला सीबीएसई बोर्ड स्कूल आठ जून से खारेगांव में शुरू होगा ये खबर भी पढ़े : ठाणे महानगर पालिका का पहला सीबीएसई बोर्ड स्कूल आठ जून से खारेगांव में शुरू होगा

राउत ने कहा कि अभी तक मैं मानता हूं कि सब एक साथ हैं। मगर जिनको जाना है वो इस्तीफा देकर जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने इन सांसदों को जीताने में खून-पसीना बहाया है। टिकट दिया, पैसा दिया, जितनी हमारी औकात थी, उतना किया। जिन सांसदों का नाम शिंदे गुट के साथ जाने का आया है, उनको खंडन करना चाहिए। राउत ने कहा कि हमारे वोटर ने आपको जितवाया आप ऐसे नहीं जा सकते हैं। हमने कानूनी लड़ाई की तैयारी शुरु कर दी है। अभी तक जानकारी के मुताबिक, सभी सांसद हमारे साथ हैं। रविवार, (14 जून) को मातोश्री पर बैठक हुई थी। हमारे चार सांसद प्रत्यक्ष और बाकी लोग ऑनलाइन शामिल हुए थे। सभी लोगों ने कहा था कि हम पार्टी के साथ हैं, हम छोड़कर नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो सांसदों ने साईं बाबा और मां भवानी और मां की शपथ लेकर हमारे साथ होने की बात कही। अगर फिर भी वो जाना चाहते हैं तो हम छोड़ेंगे नहीं। कल 11 बजे हमारी पार्लियामेंट्री बैठक है। कोई हमसे मिलकर ऐसा नहीं कह रहा है। किसी ने भी हमको छोड़ने की बात नहीं की। सभी उद्धव के चेहरे पर चुनाव जीते। उन्होंने ये साफ किया कि जो सांसद पार्टी के साथ बेईमानी कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये ये खबर भी पढ़े : अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

कॉन्फ्रेंस में राउत ने ये भी कहा कि बीती रात महाराष्ट्र के साथ धोखा हुआ। सांसदों की खरीद-फरोख्त हुई। बीजेपी बताए क्या रेट तय हुए? उन्होंने कहा कि बीजेपी ‘टीएमसी’ की तरह ‘शिवसेना’ को तोड़ रही है। महाराष्ट्र में जो हो रहा है वो ‘जनादेश’ के खिलाफ है। बीजेपी ने जनतंत्र को बाजार बना दिया है।

छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, अश्विन मुद्रल सिडको के प्रबंध निदेशक ये खबर भी पढ़े : छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, अश्विन मुद्रल सिडको के प्रबंध निदेशक

क्यों खुद को कहते हो टाइगर?
इससे पहले संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘नांदेड़ हवाई अड्डे पर एक चार्टर्ड विमान उतरता है। ‘ऑपरेशन टाइगर’ के नाम पर दो सांसदों को लेकर उड़ जाता है। इनकी हैसियत कभी रिक्शे में घूमने की भी नहीं थी। लेकिन ‘ठाकरे’ नाम की वजह से इनकी कीमत इतनी बढ़ गई कि अब निजी विमान से घूम रहे हैं। हर बात का हिसाब लिया जाएगा। डरपोक लोमड़ियों को भगा दिया गया। फिर खुद को टागइर क्यों कहते हो?
राउत ने आरोप लगाया कि मेरे पास पुख्ता जानकारी है कि सांसदों को 15-15 करोड़ रुपये पहुंचाए गए, जिसके बाद वे नांदेड़ और पुणे समेत तीन स्थानों से चार्टर्ड विमानों के जरिए दिल्ली रवाना हुए। राउत ने आगे कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) जैसे दलों को तोड़ा जाता है तो चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं रह जाता। हमने कल होने वाली संसदीय दल की बैठक के लिए व्हिप जारी कर दिया है। अरविंद सावंत ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।

संजय राउत का ये भी पोस्ट सामने आया!
इस मामले पर संजय राउत ने एक्स पर सीएम देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए लिखा- “अपना सपना मनी…मनी! महाराष्ट्र के सांसदों को खरीदने के लिए आज रात प्रत्येक को 15 करोड़ रुपये की एडवांस रकम दिए जाने की जानकारी बेहद चौंकाने वाली और घृणित है!”

संजय राउत का यह आरोप ऐसे समय में आया है जब राजनीतिक अटकलें तेज हैं कि शिवसेना (यूबीटी ) के कुछ सांसद अलग होकर एक अलग गुट बना सकते हैं। इससे पहले संजय राउत ने कहा था कि विधायक और सांसद आते-जाते रहते हैं, लेकिन पार्टी बनी रहती है। भाजपा पर निशाना साधते हुए राउत ने उस पर राजनीतिक दलों को तोड़ने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि जब ”हमारा दिन जब आएगा, हम दिखाएंगे पार्टी कैसे तोड़ी जाती है।”

बागियों को गाली देने पर कही ये बात?
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बागी सांसदों के लिए अपशब्द भाषा का प्रयोग किये जाने पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि हम मराठी भाषा में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इसमें क्या गलत है? मुझे अच्छी तरह पता है कि कब और कौन सी भाषा इस्तेमाल करनी है। वही, भाषा इस्तेमाल करनी चाहिए जो सामने वाला व्यक्ति समझ सके। मैंने संसद में ऐसा कुछ नहीं कहा। जो व्यक्ति 15 करोड़ रुपये लेकर पार्टी छोड़ देता है, उसके बारे में आप क्या कहेंगे? क्या आप ऐसे व्यक्ति पर ‘फूलों की बारिश’ करेंगे?

लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा आधिकारिक पत्र
वहीं, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत, अनिल देसाई और अरविंद सावंत ने लोकसभा अध्यक्ष को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर मांग की है कि संसद में केवल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को ही अधिकृत राजनीतिक दल के रूप में मान्यता दी जाए। पार्टी ने अपने पत्र में कहा है कि किसी भी अलग गुट, बागी गुट या स्वतंत्र समूह को अलग पहचान, दर्जा, सुविधाएं या विशेषाधिकार प्रदान न किए जाएं।
पत्र में आगे यह भी कहा गया है कि यदि किसी अन्य गुट द्वारा मान्यता या विशेष दर्जे की मांग की जाती है, तो उस पर कोई निर्णय लेने से पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाए। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह संविधान की दसवीं अनुसूची (दल-बदल विरोधी कानून) के तहत उपलब्ध कानूनी प्रावधानों का उपयोग करने का अधिकार सुरक्षित रखती है। यह पत्र शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) संसदीय दल के नेता और सांसद अरविंद सावंत द्वारा लोकसभा अध्यक्ष को लिखा गया है।

सावंत ने बताया स्पीकर से क्या हुई बात?
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाक़ात के बाद सांसद अरविंद सावंत ने मीडिया को बताया कि मैंने स्पीकर से कहा कि अभी तक किसी ने यह नहीं कहा है कि वे पार्टी छोड़ रहे हैं। अगर कोई उनके पास आता है, तो संविधान का पालन किया जाना चाहिए। किसी अलग गुट को मान्यता नहीं मिल सकती।

सभी 9 सांसदों को जारी किया व्हिप
शिवसेना (यूबीटी) के व्हिप प्रमुख और सांसद अनिल देसाई ने पार्टी के सभी 9 सासंदो व्हिप जारी किया है। उन्होंने कल 11 बजे संसदीय दल कार्यालय, 128A सविधान सदन, संसद भवन में बैठक का आयोजन किया है,  जिसमें पार्टी की ओर से सभी सांसदों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Jaiswal Picture

राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

कच्चे तेल में गिरावट से शेयर बाजार में चौथे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 77 हजार के पार

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट का रुख बनने की वजह से घरेलू शेयर बाजार आज...
कारोबार 
कच्चे तेल में गिरावट से शेयर बाजार में चौथे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 77 हजार के पार

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली , अब 29 जून को होगी सुनवाई

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली , अब 29 जून को होगी सुनवाई

आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर लगे एक लाख रुपये हर्जाने पर रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने एकलपीठ द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर एक लाख रुपये हर्जाना लगाते हुए याचिका खारिज...
राष्ट्रीय  राज्य 
आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर लगे एक लाख रुपये हर्जाने पर रोक

मकोका मामले में लीना पॉल की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिवेंद्र सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर 200...
राष्ट्रीय  राज्य 
 मकोका मामले में लीना पॉल की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

लाल किला विस्फोट मामले में जावेद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी से स्टेटस रिपोर्ट तलब

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने लाल किला विस्फोट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद...
राष्ट्रीय  राज्य 
लाल किला विस्फोट मामले में जावेद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी से स्टेटस रिपोर्ट तलब

उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली , अब 29 जून को होगी सुनवाई

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई टली , अब 29 जून को होगी सुनवाई

एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को किसान से पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

बलिया। आजमगढ़ की एन्टी करप्शन टीम ने बलिया तहसील के राजस्व निरीक्षक को एक किसान से पांच हजार रुपये की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को किसान से पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

मीरजापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के गलरिया गांव में बुधवार सुबह मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक श्रमिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

राष्ट्र उत्थान में प्रबुद्ध वर्ग की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण : आर. के. पटेल

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को केन्द्र की मोदी सरकार के 12 साल विश्वास व विकास के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 राष्ट्र उत्थान में प्रबुद्ध वर्ग की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण : आर. के. पटेल