उमरिया : तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, परिजन आक्रोशित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उमरिया। मध्‍य प्रदेश के उमरिया जिले के ताला मानपुर मार्ग पर सरमनिया मोड़ के पास सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हैदर खान निवासी मानपुर उम्र 40 वर्ष और अनिल रजक पिता पहलू रजक दोनों अपनी बाइक क्रमांक एम पी 54 एम डी 9793 से काम करने ताला जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार क्रमांक एम पी 54 जेड ए 2095 ने सरमानिया मोड के पास बाइक सवारों को जोरदार टक्‍कर मार दी।

हादसे में हैदर खान की मौत घटना स्थल पर ही हो गई और अनिल रजक को ताला पुलिस चौकी के वाहन से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया, जहां अनिल रजक ने भी दम तोड़ दिया।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में आक्रोश का माहौल बन गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर एम्बुलेंस और बेहतर उपचार मिलता तो शायद अनिल रजक की जान बचाई जा सकती थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएचसी मानपुर लंबे समय से डॉक्टरों की कमी, अव्यवस्था और संसाधनों के अभाव से जूझ रहा है। कई गंभीर मामलों में यहां केवल प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को रेफर कर दिया जाता है, जिससे अस्पताल अब “रेफरल सेंटर” बनकर रह गया है।

मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर करवाई शुरू कर दी है। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं कार की भी तलाश की जा रही है।

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एमपी देश का अग्रणी राज्य: मोहन यादव ये खबर भी पढ़े : नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एमपी देश का अग्रणी राज्य: मोहन यादव

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आर्य पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

कौशाम्बी। जिले के भड़ेसर स्थित आर्य पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया...
उत्तर प्रदेश 
आर्य पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट बरामद

कोलकाता। बीरभूम जिले से लगातार पांच बार विधायक और ममता बनर्जी सरकार में पूर्व मंत्री रहे आशीष बनर्जी का शव...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट बरामद

असम में बाढ़ का प्रभाव पांच जिलों के 235 गांवों तक सिमटा

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का प्रभाव अब पांच जिलों तक सिमटकर रह गया है। स्थिति में तेजी से सुधार हो...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का प्रभाव पांच जिलों के 235 गांवों तक सिमटा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि...
पश्चिम बंगाल 
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

बाजार की पाठशाला: डेट फंड्स क्या होते हैं, इनमें कैसे होता है निवेश? जानिए इनके फायदे

नई दिल्ली । म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के बीच इक्विटी फंड काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन हर निवेशक...
राष्ट्रीय  कारोबार 
बाजार की पाठशाला: डेट फंड्स क्या होते हैं, इनमें कैसे होता है निवेश? जानिए इनके फायदे

उत्तर प्रदेश

आर्य पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

कौशाम्बी। जिले के भड़ेसर स्थित आर्य पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया...
उत्तर प्रदेश 
आर्य पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

लखनऊ। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत लखनऊ पुलिस और अभियोजन विभाग की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने आए एक यात्री को कमरा दिलाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन