हेलमेट नहीं पहनने वालों पर सख्ती, आज से शुरू होगा विशेष अभियान

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों और दोपहिया वाहन चालकों की मौत के मामलों को देखते हुए पुलिस विभाग एक बार फिर हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर आज रविवार (26 अप्रैल) से विशेष जागरूकता अभियान शुरू कर रहा है। प्रदेशभर में 10 मई 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस तक सस्पेंड की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर कहा गया है कि सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या दोपहिया वाहन चालकों की होती है, जिनमें अधिकांश मामलों में हेलमेट नहीं पहनना प्रमुख कारण बनता है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग सख्त कार्रवाई के साथ जनजागरूकता अभियान चला रहा है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीओएस मशीनों के माध्यम से अधिक से अधिक ई-चालान काटने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेगी, जहां युवाओं को हेलमेट की अनिवार्यता और यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो, संदेश और जागरूकता सामग्री साझा कर लोगों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से अभियान की नियमित रिपोर्ट भी मांगी है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यह अभियान केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक बदलाव लाने वाला साबित हो।

पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार, यह अभियान सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा। यह पूरा अभियान तीन प्रमुख स्तरों पर चलेगा, जिसमें चालानी कार्यवाही के साथ ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई की जाएगी। पीओएस मशीन के जरिए उनके ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंशन का प्रस्ताव परिवहन विभाग को भेजा जाएगा।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों में से लगभग 50 प्रतिशत दोपहिया वाहन चालक होते हैं। इनमें से अधिकांश मौतों का प्राथमिक कारण वाहन चलाते समय हेलमेट न पहनना पाया गया है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और लापरवाही को देखते हुए पुलिस विभाग ने यह अभियान शुरू किया।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोरखपुर। हैदराबाद डिवीजन के वेल्डुर्थी गुड्स शेड को 10 जून 2026 को 'एक्सक्लूसिव कंटेनर रेल टर्मिनल' के तौर पर नोटिफाई...
उत्तर प्रदेश 
वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

बोगियों में जबरन घुसकर बिक्री, आरपीएफ व वाणिज्य विभाग मौन
उत्तर प्रदेश 
गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

परमार्थ निकेतन में संत शिरोमणि कबीर दास की 628वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि 

परिवार, संस्कार, प्रेम, विश्वास और आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत विद्यालय
उत्तराखंड 