आज कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इन्दौर द्वारा राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 आज रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जा रही हैं। राज्य के 54 जिला मुख्यालयों में कुल 365 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे एवं दोपहर 02.15 बजे से शाम 04.15 बजे तक दो सत्रों में आयोजित की जा रही है।

आयोग द्वारा परीक्षा के संबंध में नवीन प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक परीक्षा केन्द्र प्रवेश के दौरान बायोमेट्रिक्स प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्केनिंग, एचएचएमडी के माध्यम से तलाशी प्रारंभ की गई है।

इन नवीन प्रक्रिया में समस्त परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थी को परीक्षा के समय से 90 मिनिट पूर्व पहुचना होगा। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियो की त्रिस्तरीय जॉच की जाएगी। परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार के समीप अनुमत एवं वर्जित वस्तुओं की जानकारी चस्पा होगी, जिसका पूर्णतः पालन किया जाएगा।

परीक्षा के नोडल अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुँचना होगा। उन्होंने बताया कि प्रात: 9.45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

परीक्षार्थियों की एचएचएमडी के माध्यम से दोनों सत्रों में जॉच (फ्रिस्किंग) की जाएगी। महिला परीक्षार्थियों की जॉच महिला वीक्षक द्वारा (केबिन) में की जाएगी। इसके साथ ही ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के पास विकल्प होगा कि वह अपनी फिस्किंग महिला अथवा पुरूष कर्मचारी से करवाना चाहते है।

मप्रः सुरखी को मिली बड़ी सौगात, 16 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल ये खबर भी पढ़े : मप्रः सुरखी को मिली बड़ी सौगात, 16 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल

परीक्षार्थी स्वयं के साथ केवल बॉलपेन, एक पानी की पारदर्शी बॉटल, ई-प्रवेश पत्र व आईडी कार्ड साथ मे ला सकते है। नोडल अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि परीक्षा कक्ष में पेंसिल, रबर (इरेजर), व्हाइटनर, स्केल, बैग्स व पठन सामग्री नहीं ले जाई जा सकेगी।

इसी तरह मोबाइल फोन, पेनड्राइव, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, हैंडफ्री, डिजिटल घड़ी, स्मार्ट घड़ी, एनालॉग घड़ी एवं अन्य ऐसे इलेक्ट्रोनिक उपकरण जो संचार उपकरण के रूप में उपयोग किए जा सकते हैं, वे भी प्रतिबंधित रहेंगे।

बालों को बांधने वाले क्लचर, बक्कल, हाथ के बैंड, हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक बैंड, चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बैल्ट, कफलिंक, धूप का चश्मा, पर्स व वॉलेट एवं टोपी भी प्रतिबंधित रहेगी।

इसके अलावा चाबी, लाइटर्स, शार्पनर, ब्लैड तथा अन्य कीमती सामान प्रतिबंधित रहेंगे। जूते-मोजे पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश निषिद्ध रहेगा। अभ्यर्थी चप्पल और सेंडल पहनकर परीक्षा कक्ष में आ सकेंगे। हिजाब, पगड़ी, पल्ला, हाथ में बंधे धागे व बंधन (कलावा), ताबीज एवं अन्य धार्मिक मान्यता की वस्तुओं का सम्मानपूर्वक सूक्ष्मता से परीक्षण किया जायेगा।

महिला अभ्यर्थियों की तलाशी पूरी गरिमा के साथ महिला शासकीय सेवकों द्वारा की जायेगी। धार्मिक धागे व महिलाओं के आभूषण उतारे नहीं जायेंगे। महिला अभ्यर्थियों के दुपट्टे व चुन्नियां भलीभांति जांच के बाद तुरंत वापस की जायेंगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

फिरोजाबाद, नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में पूरे स्टाफ के एक साथ स्थानांतरण के बाद प्रमाण...
नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

रांची। धनबाद में अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय...
झारखंड 
धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

फिरोजाबाद। जुलाई के महीने की भीषड़ गर्मी के बीच मंगलवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गयी जहाँ...
जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

उत्तर प्रदेश

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

फिरोजाबाद,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में आटा मिलों द्वारा आटे में पत्थर का चूरा-सेल खडी पीसने की सूचना मिलने के...
उत्तर प्रदेश 
आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद  आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ। विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बी0के0टी0 क्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील