सोनम को पसंद नहीं था पति का करीब आना

खुद बुक करवाए थे आरोपितों के ट्रेन टिकट

सोनम को पसंद नहीं था पति का करीब आना

भोपाल/ इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे मामले में एक के बाद एक कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। इस बीच एक और खुलासा हुआ है। सोनम ने शादी के तीन दिन बाद ही राजा को मारने का प्लान बना लिया था। इसका खुलासा जांच एजेंसियों को मिली राज कुशवाहा और सोनम की चैट्स से हुआ है। शादी के बाद से ही सोनम को पति राजा रघुवंशी का करीब आना पसंद नहीं आ रहा था। इसके बाद ही सोनम ने राजा की हत्या की साजिश रची थी। इसमें उसने कथित प्रेमी राज को शामिल किया, जिसने अपने तीन दोस्तों की मदद से हत्याकांड को अंजाम दिया। 

अभी सभी शिलांग पुलिस की गिरफ्त में हैं, जिनसे जल्द पूछताछ की जाएगी। मिली चैट्स के मुताबिक, शादी के तीसरे ही दिन सोनम ने राज कुशवाहा से राजा को खत्म करने की बात की थी। बातचीत में सोनम ने यह भी जाहिर किया कि उसे अपने पति राजा का करीब आना बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था। सोनम ने राज कुशवाहा के साथ चैट में लिखा था कि उसका पति राजा उसके करीब आ रहा है, जो उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं है। शादी से पहले ही सोनम ने राजा से दूरी बना ली थी। जांच में सामने आया है कि सोनम ने राज कुशवाहा के साथ मिलकर मेघालय जाने और वहीं पर राजा को खत्म करने का प्लान तैयार किया था। 

पूरा हनीमून ट्रिप एक खतरनाक सोची-समझी योजना का हिस्सा था। यही वजह थी कि दोनों ने जानबूझकर मर्डर के लिए दूर की लोकेशन का ट्रिप चुना था। सोनम ने पति राजा और खुद की फ्लाइट के टिकट कराए। साथ ही चार आरोपितों राज कुशवाह (19), आकाश राजपूत (23), आनंद कुर्मी (21) और विशाल चौहान (23) का ट्रेन का टिकट कराया था। सोनम राजा को जबरदस्ती गुवाहाटी स्थित कामाख्या देवी दर्शन के लिए ले गई थी। शादी के बाद सोनम अपने मायके में ही थी। 

इस दौरान उसने दो सिम खरीदी। एक अपने पास रखी और एक राज कुशवाह को दे दी। 20 मई को राज जब रेलवे स्टेशन पहुंचा तो उसका मन बदल गया और वह ट्रेन में नहीं बैठा। राज ने सिम दोस्त विशाल को दे दी। इसके बाद सोनम की बातचीत विशाल से ही हुई। विशाल ने सोनम को बताया कि राज उनके साथ नहीं आया है। उसने बाकी आरोपितों को भी जाने से मना किया था। इस पर सोनम नाराज हुई। फिर कहा कि प्लान के मुताबिक ही पूरा काम होना चाहिए।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

रिहायशी मकान से 16.20 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार रिहायशी मकान से 16.20 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार
धर्मशाला। जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना डमटाल के चक्क नांगलिया में...
पुलिस हिरासत से भागे दो चिट्टा तस्कर, एक दबोचा, दूसरे की तलाश जारी
चोरी की दो वारदातें, कॉपर तारों और सोलर प्लांट को बनाया निशाना
20 फीट गहरे नहर में गिरी कार सवार लापता, जांच में जुटी पुलिस
पिता ने अपने दो बच्चों पर धारदार हथियार से किया हमला, एक की मौत
अवैध रेत उत्खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों से मारपीट की ,गोलियां दागी ,एक युवक घायल
सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट