मप्रः शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालयों में एक मई से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों एवं एनसीटीई पाठ्यक्रम संचालित करने वाले महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आगामी एक मई से शुरू हो रही है, जो कि 30 जून 2026 तक संचालित की जाएगी।

जनसम्पर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों के लिए, प्रवेश प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए इस वर्ष भी इसे तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, इसमें दो केंद्रीकृत चरण एवं एक सीएलसी (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) चरण सम्मिलित रहेगा।

विद्यार्थी मोबाइल ऐप (ई प्रवेश) एवं ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। विशेष बात यह है कि इस सत्र से विद्यार्थी आज से ही ई प्रवेश ऐप के माध्यम से पंजीयन प्रारंभ कर सकते हैं, जबकि विकल्प चयन एक मई से प्रारंभ होगा।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए प्रवेश को अधिक सुलभ बनाने के लिए, पंजीयन शुल्क NCTE एवं परंपरागत पाठ्यक्रमों के लिए ₹100 निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोर्टल शुल्क पूर्णतः समाप्त रहेगा।

मध्य प्रदेश को मिली बड़ी औद्योगिक सौगात, जल्द शुरू होगा पेप्सिको का अत्याधुनिक फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश को मिली बड़ी औद्योगिक सौगात, जल्द शुरू होगा पेप्सिको का अत्याधुनिक फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट

प्रथम चरण में छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा द्वितीय चरण से सभी विद्यार्थियों के लिए पंजीयन शुल्क ₹150 निर्धारित किया गया है। साथ ही ऐसे विद्यार्थी जो स्वयं पंजीयन नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में सहायता केंद्र (Help Centers) स्थापित किए गए हैं, जहाँ निःशुल्क पंजीयन सुविधा उपलब्ध रहेगी।

विद्यार्थियों की सहायता के लिए विभाग द्वारा 24×7 हेल्पलाइन, टोल-फ्री नंबर एवं हेल्पडेस्क भी स्थापित किए गए हैं जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, उच्च शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को सुगम, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध हो सके।

इसी तारतम्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप, इस वर्ष एक महत्वपूर्ण नवाचार किया गया है। अब अन्य संकाय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को साक्षात्कार आधारित पात्रता का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए 27 अप्रैल से 14 मई 2026 तक जिले के अग्रणी महाविद्यालयों में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

प्रवेश पूर्व वर्ष की भांति मेजर विषय के आधार पर दिया जाएगा, जबकि विद्यार्थी अपनी रुचि अनुसार माइनर एवं मल्टी डिसिप्लिनरी विषयों का चयन कर सकेंगे। विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए, प्रथम आवंटन सूची 20 मई 2026, द्वितीय आवंटन सूची 7 जून 2026 और तृतीय (थर्ड) आवंटन सूची: 23 जून 2026 को जारी की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

फुरसतगंज में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फुरसतगंज में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ पांच बदमाश गिरफ्तार, 8 तमंचे, देसी रिवॉल्वर और दो बाइक बरामद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जलालपुर और केराकत थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात हुई मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ पांच बदमाश गिरफ्तार, 8 तमंचे, देसी रिवॉल्वर और दो बाइक बरामद

तार चोर गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार, दो घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में तार चोरी कर आतंक मचाने वाले एक गिरोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  तार चोर गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार, दो घायल

मुख्यमंत्री योगी ने प्रतापगढ़ को दी 384 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रतापगढ़ पहुंचकर जनपद के विकास को नई गति देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने प्रतापगढ़ को दी 384 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की सौगात

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

बहराइच। जिले कैसरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की रात कुरसंडा गांव स्थित प्यारेपुर मोड़ पुलिया के पास हुई पुलिस मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश