इंदौरः जानापाव की पहाड़ी पर लगी आग, वन विभाग का अमला काबू पाने में जुटा
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में महू के समीप स्थित ऐतिहासिक जानापाव की पहाड़ी पर गुरुवार रात भीषण आग लग गई। सूखी झाड़ियों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे पहाड़ी क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
क्षेत्र के रेंजर आरएस चौहान ने बताया कि जानापाव की पहाड़ी गुरुवार रात करीब करीब 7:30 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वन विभाग के अमला मौके पर पहुंच गया है। पहाड़ी क्षेत्र और दुर्गम रास्ता होने के कारण दमकल उपकरणों को ले जाने में कठिनाई हो रही है।
सूखी झाड़ियों और घास की अधिकता से आग तेजी से फैल रही है। वन विभाग के कर्मचारी मैन्युअल तरीके और अन्य संसाधनों से लपटों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं ताकि आग रिहायशी इलाकों की ओर न बढ़े।
उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं।
ये खबर भी पढ़े : मप्र के विदिशा पहुंची सीबीआई, करोड़ों के फर्जी गोल्ड लोने के मामले में ज्वेलर्स से की पूछताछप्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वन संपदा को हुए नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
