हज यात्रियों को छोड़कर लौट रही कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला क्षेत्र में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नागपुर में हज यात्रियों को छोड़कर लौट रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति ने छिंदवाड़ा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कार में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छिंदवाड़ा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

सिविल सर्जन डॉ. सुशील दुबे ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था। इनमें दो लोग मृत अवस्था में थे, जबकि अन्य घायलों को रेफर किया गया।

हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने या वाहन से नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भोपाल को मिली अत्याधुनिक ‘अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा’ की सौगात, आज होगा लोकार्पण ये खबर भी पढ़े : भोपाल को मिली अत्याधुनिक ‘अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा’ की सौगात, आज होगा लोकार्पण

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसे: महिला समेत चार लोगों की मौत, इलाके में शोक

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ

अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक  प्राची सिंह के निर्देशन में आयोजित लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 (महिला/पुरुष)...

स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए आईपीसी और यूपीपीपीसी के बीच समझौता

मेडिकल डिवाइस हब बनाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर  नई दिल्ली। भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) और उत्तर प्रदेश प्रमोट फार्मा...
राष्ट्रीय 
स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार के लिए आईपीसी और यूपीपीपीसी के बीच समझौता

रथ यात्रा से पहले जगन्नाथ मंदिर में आज सार्वजनिक दर्शन पर रोक, अंतिम तैयारियां तेज

आज श्रीमंदिर परिसर में रथ यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान संपन्न भुवनेश्वर। विश्वप्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा से एक दिन...
राष्ट्रीय  धर्म-आध्यात्म 
रथ यात्रा से पहले जगन्नाथ मंदिर में आज सार्वजनिक दर्शन पर रोक, अंतिम तैयारियां तेज

एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 580 दुर्लभ पक्षियों के साथ अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क

लखनऊ । उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोरखपुर से अंतरराज्यीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 580 दुर्लभ पक्षियों के साथ अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क

उत्तर प्रदेश

नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसे: महिला समेत चार लोगों की मौत, इलाके में शोक

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसे: महिला समेत चार लोगों की मौत, इलाके में शोक

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ

अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक  प्राची सिंह के निर्देशन में आयोजित लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 (महिला/पुरुष)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ

एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 580 दुर्लभ पक्षियों के साथ अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क

लखनऊ । उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोरखपुर से अंतरराज्यीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 580 दुर्लभ पक्षियों के साथ अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क

बिजनौर से फर्जी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बिजनौर से फर्जी तरीके से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले एक...