तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत, शव रखकर 10 घंटे हाईवे जाम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के संसारखेड़ा रेत खदान क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। रेत से भरे तेज रफ्तार डंपर ने एक 20 वर्षीय युवक को कुचल दिया। डंपर का पहिया युवक के शरीर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी हड्डियां चकनाचूर हो गईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान शैलेश पुत्र इंदर (20) निवासी क्षेत्र के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव को स्टेट हाईवे-44 पर रखकर चक्काजाम कर दिया। यह प्रदर्शन शनिवार शाम 7 बजे शुरू हुआ, जो रविवार सुबह करीब 5 बजे तक जारी रहा।

7 किलोमीटर लंबा जाम, रातभर फंसे वाहन
चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर करीब 7 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। रातभर यात्री और वाहन चालक जाम में फंसे रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारी मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

हादसे के बाद भागने लगा चालक
ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। इससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि रेत खदान से निकलने वाले डंपर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने भारी वाहनों पर नियंत्रण और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन ने दिया 5 लाख का मुआवजा
धरने में शामिल कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल ने बताया कि प्रशासन के साथ देर रात तक बातचीत चली। आखिरकार प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

मप्रः मुख्यमंत्री आज इंदौर में जिला चिकित्सालय के नए 300 बिस्तरीय भवन का करेंगे लोकार्पण ये खबर भी पढ़े : मप्रः मुख्यमंत्री आज इंदौर में जिला चिकित्सालय के नए 300 बिस्तरीय भवन का करेंगे लोकार्पण

साथ ही शासन की योजनाओं के तहत अन्य सहायता देने का आश्वासन भी दिया गया। इसके बाद रविवार सुबह चक्काजाम खत्म हाे सका।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

फिरोजाबाद, नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में पूरे स्टाफ के एक साथ स्थानांतरण के बाद प्रमाण...
नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

रांची। धनबाद में अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय...
झारखंड 
धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

फिरोजाबाद। जुलाई के महीने की भीषड़ गर्मी के बीच मंगलवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गयी जहाँ...
जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

उत्तर प्रदेश

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

फिरोजाबाद,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में आटा मिलों द्वारा आटे में पत्थर का चूरा-सेल खडी पीसने की सूचना मिलने के...
उत्तर प्रदेश 
आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद  आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ। विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बी0के0टी0 क्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील