नीमच में 58.50 लाख की अफीम जब्त, आरोपी महिला गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नीमच सिटी पुलिस ने एक महिला आरोपी को 11 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत 58 लाख 50 हजार रुपये है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा शनिवार को जानकारी दी गई कि थाना नीमच सिटी पुलिस टीम ने 05 सितंबर को अपराध विवेचना के दौरान आमरोड-दरक वेयर हाउस के सामने गिरदौड़ा क्षेत्र में संदेह के आधार पर एक महिला को पकड़ा।

महिला के पास रखे सामान की तलाशी लेने पर उसमें कुल 11 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम प्राप्त हुआ, जिसे विधिवत जब्त किया।

प्रकरण में थाना नीमच सिटी पर धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में अवैध अफीम उपलब्ध कराने वाले को एनडीपीएस एक्ट के तहत सहआरोपी बनाया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

मध्य प्रदेश में दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

Maruti Baleno में बड़े बदलाव, आकर्षक डिजाइन से लेकर खास फीचर्स तक

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक Baleno का नया फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में...
टेक-मित्र 
Maruti Baleno में बड़े बदलाव, आकर्षक डिजाइन से लेकर खास फीचर्स तक

भारत में यात्री वाहन बिक्री तेज, CNG-हाइब्रिड और ईवी की मांग घटी

भारत के यात्री वाहन बाजार में अगस्त में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाले वाहन जैसे सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक ने...
टेक-मित्र 
भारत में यात्री वाहन बिक्री तेज, CNG-हाइब्रिड और ईवी की मांग घटी

नेपाल में बाढ़ का कहर, 1,355 मौतें; 5,000 लोगों की तलाश जारी

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,355 पहुंच गई है। अभी भी जारी खोज, बचाव...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बाढ़ का कहर, 1,355 मौतें; 5,000 लोगों की तलाश जारी

उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 

स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बिजली उपभोक्ताओं से एकजुट होने की अपील की, स्मार्ट मीटर की बिलिंग, पारदर्शिता और डेटा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

खेत में गूंजी नवजात शिशु की चीख, ग्रामीण बने मासूम का सहारा

पुलिस को दी सूचना, नवजात के परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर के मड़िहान थाना...
उत्तर प्रदेश 
खेत में गूंजी नवजात शिशु की चीख, ग्रामीण बने मासूम का सहारा