नीट परीक्षा आज, इंदौर जिले में 57 केंद्रों पर 23,160 परीक्षार्थी होंगे शामिल

परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचने के लिये जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी बसें

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में आज रविवार 03 मई को आयोजित नीट (यूजी)2026 परीक्षा के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नीट परीक्षा के लिए इंदौर जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 23,160 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचने के लिये एआईसीटीएसएल की बसें उपलब्ध कराई जायेंगी। यह बसें प्रात: 9 बजे से बस स्टेंड एवं रेल्वे स्टेशन पर उपलब्ध रहेंगी। बसों के चार रूट बनाये गये है। बसें सांवेर, आईआईटी सिमरोल, आईआईएम एवं महू तक जायेंगी। शाम 5 बजे से परीक्षा के उपरांत बसें वापस आयेंगी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात की सुगमता के लिये भी विशेष व्यवस्था की गई है।

सभी परीक्षा केन्द्रों पर मेडिकल स्टॉफ एवं पांच केन्द्रों पर एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिये व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा केन्द्रों पर जनरेटर्स की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों के अभिभावकों के लिये टेंट एवं पीने के पानी की व्यवस्था केन्द्र के बाहर रहेगी।

परीक्षार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी और अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी मजिस्टेट तैनात किये गये है। उड़नदस्तों द्वारा भी प्रत्येक केन्द्र का भ्रमण कर सतत निगरानी रखी जायेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं

रांची। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...
झारखंड 
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश