मुख्यमंत्री आज खरगोन जिले के जलूद में करेंगे 60 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को खरगोन जिले के प्रवास के दौरान मंडलेश्वर अनुभाग के जलूद में 60 मेगावाट क्षमता का कैप्टिव सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी पुष्पेन्द्र वास्कले ने बताया कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम द्वारा इस अत्याधुनिक संयंत्र को भारत सरकार की सीपीएसयू फेस-2 योजना के अंतर्गत लगभग 271 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया है। यह परियोजना न केवल इंदौर को कार्बन न्यूट्रल शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

लागत, वित्तपोषण और तकनीक
जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, ग्राम समराज व आशुखेड़ी में स्थित इस परियोजना की कर रहित कुल लागत 271.16 करोड़ रुपये है। परियोजना हेतु इंदौर नगर निगम को लगभग 42 करोड़ रुपये की वायबिलटी गैप फंडिंग तथा 244 करोड़ रुपये पब्लिक ग्रीन बॉण्ड के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। इस परियोजना का निर्माण 210.84 एकड़ भूमि में किया गया है तथा यह अत्याधुनिक डीसीआर तकनीक पर आधारित है।

स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा
परियोजना से उत्पादित विद्युत का उपयोग जलूद पंपिंग स्टेशन एवं ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों के संचालन में किया जाएगा। संयंत्र का वार्षिक अनुमानित उत्पादन लगभग 9.73 करोड़ यूनिट है। इस संयंत्र की कमीशनिंग 03 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुकी है तथा मार्च माह में ही 66 लाख यूनिट उत्पादन से इंदौर नगर निगम को लगभग ₹3.6 करोड़ रुपए की बचत हुई है। परियोजना से मासिक बचत ₹3 से 4 करोड़ रुपये अनुमानित की गई है। यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के साथ पर्यावरण संरक्षण व कार्बन उत्सर्जन में कमी की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

 रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग फिर दिखे गोविंदा, सुनीता ने खूब सुनाई खरीखोटी

गोविंदा : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच का विवाद एक बार फिर सुर्खियों...
नारी व बाल जगत 
 रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग फिर दिखे गोविंदा, सुनीता ने खूब सुनाई खरीखोटी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 13 बहादुरों को मरणोपरांत दिया जाएगा पुरस्कार

दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 13 बहादुरों को मरणोपरांत दिया जाएगा पुरस्कार

क्या बनेगी 'आवारापन 3'? 19 साल बाद लौटे इमरान हाशमी 

आवारापन 3 : वर्ष 2007 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' के ठीक 19 साल बाद, इसके सीक्वल 'आवारापन 2'...
मनोरंजन 
क्या बनेगी 'आवारापन 3'? 19 साल बाद लौटे इमरान हाशमी 

आज का राशिफल 15 अगस्त  2026 :  इन राशियों को मिल सकता है लाभ

  मेष    दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है और मेहनत की वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 15 अगस्त  2026 :  इन राशियों को मिल सकता है लाभ

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप