इस वर्ष होलिका दहन दो मार्च को, चार को खेली जायेगी हाेली

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रांची। इस वर्ष दो मार्च को होलिका दहन किया जाएगा, जबकि होली चार मार्च को खेली जाएगी। पंचांग के अनुसार चार मार्च को रंग उत्सव मनाया जाएगा। पुरोहित मनोज पांडेय ने शनिवार को बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका दहन होता है। दो मार्च को शाम 5.18 बजे पूर्णिमा प्रवेश करेगी, जो तीन मार्च को शाम 4.33 बजे तक रहेगी। दो मार्च को भद्रा शाम 5.18 बजे से तीन मार्च को सुबह 4.56 बजे तक रहेगा।

होलिका दहन में भद्रा का मुख का परित्याग किया जाता है, जबकि पूंछ को ग्रहण किया जाता है, इसलिए होलिका दहन दो मार्च को भद्रा पूंछ में रात्रि 12.50 बजे किया जाएगा। तीन मार्च को स्नान-दान की पूर्णिमा के साथ काशी में होली मनाई जाएगी। वहीं, चार मार्च को चैत्र कृष्ण प्रतिपदा होने के कारण सर्वत्र होली खेली जाएगी। इस दिन पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है। यह धैर्य, दृढ़ संकल्प और स्थिरता का प्रतीक है।

प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद में युवती पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद में युवती पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

बांग्ला समाज के पंडित चंचल मुखर्जी ने बताया कि दो मार्च को पूर्णमास शाम 5.44 बजे प्रवेश करेगा, जो अगले दिन तीन मार्च को शाम 4.59 बजे समाप्त होगा। इसलिए बांग्ला समाज तीन मार्च को अबीर खेलेंगे। उन्होंने कहा कि हर वर्ष होलिका दहन के बाद पूर्णमास में ही दोल (अबीर) खेला जाता है।

 ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर यज्ञा बाबा आश्रम में भक्ति का संगम ये खबर भी पढ़े :  ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर यज्ञा बाबा आश्रम में भक्ति का संगम

मिथिला पंचांग के अनुसार पंडित राजेंद्र पांडेय ने बताया कि दो मार्च को सुबह 5.31 बजे होलिका दहन होगा। इस दिन पातरिदान की जाती है। मां भगवती की भी पूजा होगी। होली चार मार्च को खेली जाएगी।

धनबाद में किराए पर 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की तैयारी,बस सफर होगा महंगा ये खबर भी पढ़े : धनबाद में किराए पर 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की तैयारी,बस सफर होगा महंगा

पुरोहित मनोज पांडेय ने बताया कि होलिका दहन से पहले होलिका की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। सबसे पहले होलिका पर रोली, हल्दी और गुलाल से टीका लगाया जाता है। इसके बाद जल, रोली, कच्चा सूत, बताशे, चावल, फूल, नारियल आदि को चढ़ाया जाता है। यह सब चढ़ाने के बाद होलिका के चारों ओर सात बार परिक्रमा की जाती है। फाल्गुन मास पर्व-त्योहार की दृष्टि से खास है। 13 फरवरी को विजया एकादशी, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, 27 फरवरी को आमलकी एकादशी व्रत और रंगभरी एकादशी, 28 फरवरी को गोविंद द्वादशी और दो मार्च को होलिका दहन है। चार मार्च को होली मनाई जाएगी।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

भोपाल । जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन...
खेल  मध्य प्रदेश 
एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील