रांची रेलवे स्टेशन से  61 किलो गांजा के साथ आरपीएफ ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

रांची । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से 61 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

आरपीएफ से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन नारकोस के तहत रांची आरपीएफ फ्लाइंग टीम, आरपीएफ पोस्ट एवं आरपीएफ की अपराध शाखा ने यह कार्रवाई की है।

आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर–जम्मूतवी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-3 में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को चार ट्रॉली बैग एवं तीन पिट्ठू बैग के साथ पाया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बैगों में गांजा होने की बात स्वीकार की। ट्रेन के रवाना होने पर सभी संदिग्धों को उनके सामान सहित नामकुम रेलवे स्टेशन पर उतारकर विधिसम्मत जांच की गई।

जांच के दौरान आयुष सिंह (22), प्रिंस कुमार (21) एवं अंकित पाठक (19) को गिरफ्तार किया गया। तीनों बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से 61 किलो गांजा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

रांची आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रताप सिंह नेगी के निर्देशन में डीडी किट से परीक्षण करने पर बरामद पदार्थ गांजा पाया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 30.50 लाख रुपये आंकी गई है।

बरामद गांजा एवं अन्य सामग्री को जब्त कर तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित प्राथमिकी के साथ जीआरपी रांची को सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर शिशुपाल कुमार, इंस्पेक्टर लालबहादुर, एएसआई योगेंद्र कुमार, एएसआई अनिल कुमार, एएसआई अभिषेक कुमार, स्टाफ ए.जे. अंसारी, आर.के. सिंह, हेमंत तथा छोटे कुमार सिंह शामिल थे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

सेंसेक्स ने संभाली बाजार की लाज, निफ्टी तीसरे दिन भी लाल निशान में बंद

शेयर बाजार: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद...
कारोबार 
सेंसेक्स ने संभाली बाजार की लाज, निफ्टी तीसरे दिन भी लाल निशान में बंद

गॉल  में शानदार अंदाज में हुआ भारतीय प्लेयर्स का स्वागत

गॉल : शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस वक्त श्रीलंका में है। भारतीय टीम यहां से सीधे कोलंबो...
खेल 
गॉल  में शानदार अंदाज में हुआ भारतीय प्लेयर्स का स्वागत

 एक ऐसा फल जो पोषक तत्वों के मामले में सेब को देता है कड़ी टक्कर 

अमरूद :शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक्सपर्ट अक्सर सेब खाने की सलाह देते हैं। हालांकि, अमरूद एक ऐसा फल...
लाइफस्टाइल 
 एक ऐसा फल जो पोषक तत्वों के मामले में सेब को देता है कड़ी टक्कर 

तो क्या हॉर्मुज अब भी ईरान के प्रबंधन और नियंत्रण में ?

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज :स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर ईरान ने पलटवार किया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
तो क्या हॉर्मुज अब भी ईरान के प्रबंधन और नियंत्रण में ?

खनिज झारखंड का तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?'सोरेन

'रांची :झारखंड के रांची में जारी JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से...
राज्य  झारखंड 
खनिज झारखंड का तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?'सोरेन

उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र