मधुमक्खियों के हमले से बीस से अधिक बच्चे घायल

मधुमक्खियों के हमले से बीस से अधिक बच्चे घायल

लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग मध्य विद्यालय के 20 से अधिक बच्चे मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए चंदवा अस्पताल लाया गया है। जहां बच्चों का इलाज किया जा रहा है। घायल बच्चों में एक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के दूसरे तल्ले पर मधुमक्खियां छत्ता बना ली थी। शनिवार को विद्यालय में बच्चे पौधों को पानी दे रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियां आक्रामक हो गई और बच्चों पर हमला कर दिया। इस दौरान 20 से अधिक बच्चों को मधुमक्खियों ने काट लिया।

वहीं दो शिक्षकों को भी मधुमक्खियों ने काटा। इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। बच्चे किसी प्रकार स्कूल के कमरों में भाग कर अपनी जान बचाई। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से तत्काल एंबुलेंस भेजा गया जिससे घायल बच्चों और शिक्षकों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर नीलिमा और डॉक्टर मनोज कुमार की ओर से घायलों का इलाज किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। शेष अन्य बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बिना सूचना के डफरिन के गायब दो डाक्टरों को बर्खास्त करने का डीएम ने दिया निर्देश बिना सूचना के डफरिन के गायब दो डाक्टरों को बर्खास्त करने का डीएम ने दिया निर्देश
प्रयागराज। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बुधवार को सरोजनी नायडू हॉस्पिटल, जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
पान सिंह तोमर की नातिन ने बिजली विभाग की टीम के साथ की मारपीट
सवा करोड़ का डोडा पोस्त सहित एक तस्कर गिरफ्तार
पीटीएस में मधुमख्खी के हमले सें एक इंस्पेक्टर की मौत,25 में से पांच गंभीर
ननद की बारात आने से पहले भाभी ने की खुदकुशी
विकास भवन में डीएम एसएसपी की मौजूदगी में सम्पन्न हुई पीस बैठक
पुलिस ने पकड़ा जेब कतरा, 74 हजार बरामद