गुवा सेल खदान में रोजगार को लेकर अनिश्चितकालीन चक्का जाम, संचालन पूरी तरह बाधित
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले की गुवा लौह अयस्क खदान में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर सोमवार तड़के शुरू हुआ अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है।
मानकी सुरेश चांपिया के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में खदान प्रभावित कई गांवों के मुंडा, मानकी, मुखिया और ग्रामीण शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़े : नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा, जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार : उपायुक्तआंदोलनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक सेल प्रबंधन 500 स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार देने पर लिखित समझौता नहीं करता, तब तक खदान का संचालन पूरी तरह बाधित रहेगा।
वहीं बड़ी संख्या में सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। ग्रामीणों ने गुवा खदान के मेन गेट, क्रशिंग प्लांट, लोडिंग प्वाइंट और रांजाबुरु क्षेत्र में आवाजाही रोक दी है।
ये खबर भी पढ़े : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झांसी में 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताहआंदोलन के कारण लौह अयस्क परिवहन और उत्पादन पर असर पड़ने लगा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि खदान विस्तार और खनन गतिविधियों के कारण उनकी जमीन, जंगल और जल स्रोत प्रभावित हुए हैं, लेकिन बदले में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिला।
काशिया पेचा गांव के मंगता सुरीन ने कहा कि वर्षों से ग्रामीण प्रदूषण, विस्थापन और बेरोजगारी झेल रहे हैं, इसलिए अब वे सिर्फ आश्वासन नहीं बल्कि स्थायी रोजगार चाहते हैं।
ग्रामीणों ने कारो नदी में बह रहे कथित प्रदूषित “लाल पानी” का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि खदान से निकलने वाला गंदा पानी खेतों और जल स्रोतों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है।
आंदोलनकारियों ने झारखंड की 75 प्रतिशत स्थानीय नियोजन नीति को सख्ती से लागू करने तथा रांजाबुरु खदान में हैंड माइनिंग और मैनुअल रैक लोडिंग शुरू करने की मांग भी रखी है।
कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की मौजूदगी में सेल अधिकारियों और ग्रामीण प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई थी, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। जानकारी के अनुसार प्रबंधन फिलहाल 25 लोगों को रोजगार देने की बात कह रहा है, जबकि आंदोलनकारी इसे अपर्याप्त बता रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सम्मानजनक संख्या में स्थानीय युवाओं की नियुक्ति नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
