हाई कोर्ट ने गुमला पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, सीबीआई जांच के दिए संकेत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रांची। गुमला से वर्ष 2018 में लापता हुई छह वर्षीय बच्ची के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने सुनवाई के दौरान गुमला पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी की है। अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि करीब सात साल बीत जाने के बाद भी बच्ची का पता नहीं चल पाना पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है।

न्यायालय ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिस को एक और साल चाहिए? अदालत ने यह भी कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आना गुमला पुलिस की जांच में गंभीर कमी को उजागर करता है। अदालत ने यह संकेत भी दिया कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा जा सकता है।

 बोकारो ट्रेजरी घोटाला : सीआईडी की विशेष अदालत ने की 3 आरोपितों की जमानत याचिका खारिज ये खबर भी पढ़े :  बोकारो ट्रेजरी घोटाला : सीआईडी की विशेष अदालत ने की 3 आरोपितों की जमानत याचिका खारिज

सुनवाई के दौरान अदालत के आदेश पर गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी), विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख और जांच अधिकारी उपस्थित हुए। झारखंड सरकार की ओर से बताया गया कि नई गठित एसआईटी की तीन टीमें बच्ची की तलाश में मुंबई, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू तक गई हैं। टीमों के लौटने के बाद अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

सरकार की ओर से यह भी बताया गया कि इसके अलावा, साउथ ईस्टर्न रेलवे से भी बच्ची के संभावित यात्रा रिकॉर्ड की जानकारी मांगी गई है, ताकि उसकी वर्तमान स्थिति का पता लगाया जा सके। सरकार ने अदालत से इन जानकारियों के आने तक अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई।

गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में भी अदालत ने स्पष्ट किया था कि यदि जांच में कोई ठोस प्रगति नहीं होती है, तो मामला सीबीआई को सौंपा जा सकता है। उस समय पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा भी वर्चुअल माध्यम से अदालत में उपस्थित हुई थीं और उन्हें जांच की स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया था।

दरअसल, यह मामला सितंबर 2018 से लापता बच्ची की मां चंद्रमुनि उराइन द्वारा दायर हेबियस कॉर्पस याचिका से जुड़ा है। पूर्व में अदालत को बताया गया था कि इस मामले की गहन जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी, जिसने दिल्ली सहित कई स्थानों पर जांच की। हालांकि अब तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में एसआईटी की कार्रवाई के दौरान नौ अन्य लापता बच्चों को बरामद किया गया था, लेकिन संबंधित बच्ची अब भी लापता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नवप्रवेशी बच्चों का बीएसए ने तिलक कर किया स्वागत

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट/
उत्तर प्रदेश 
नवप्रवेशी बच्चों का बीएसए ने तिलक कर किया स्वागत

बेंगलुरु के पास पत्थर खदान में चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

बेंगलुरु। बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मादपट्टण गांव के समीप स्थित कावेरी क्रशर पत्थर खदान में गुरुवार को विशाल चट्टान गिरने...
राष्ट्रीय  राज्य 
बेंगलुरु के पास पत्थर खदान में चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है। जीवन में वही व्यक्ति...
राष्ट्रीय  राज्य 
निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी : प्रधानमंत्री मोदी

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

जम्मू। बुधवार देर रात अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

अयातुल्ला खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने ईरान जाएंगी महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई...
राज्य  जम्मू कश्मीर 
अयातुल्ला खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने ईरान जाएंगी महबूबा मुफ्ती

उत्तर प्रदेश

नवप्रवेशी बच्चों का बीएसए ने तिलक कर किया स्वागत

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट/
उत्तर प्रदेश 
नवप्रवेशी बच्चों का बीएसए ने तिलक कर किया स्वागत

नोएडा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से ऑटो की टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर के नोएडा में थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के स्पेक्ट्रम माल के पास गुरुवार की सुबह सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से ऑटो की टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल

बिना वैध दस्तावेज संचालित निजी अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार...
उत्तर प्रदेश 
बिना वैध दस्तावेज संचालित निजी अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश में शुरू हुई यूपी टीईटी परीक्षा, देवरिया में 12 केंद्रों पर आयोजन

देवरिया। देवरिया जनपद समेत पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) गुरुवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के...
उत्तर प्रदेश 
कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश में शुरू हुई यूपी टीईटी परीक्षा, देवरिया में 12 केंद्रों पर आयोजन