रांची मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जिला अस्मिता लीग शुरू, 400 खिलाड़ी ले रहे भाग

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रांची। रांची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में सोमवार को रांची जिला अस्मिता लीग का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सदर अनुमंडलीय पदाधिकारी कुमार रजत ने किया। रांची जिला अस्मिता सिटी लीग के तहत फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, बॉक्सिंग और कबड्डी के प्रतियोगिता आयोजित हो रहा है। इस प्रतियोगिता में लगभग 400 बालिकाओं ने भाग लिया। सभी आगंतुकों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने प्रतीक चिह्न देकर किया, जबकि मंच का संचालन विभाग के वरीय प्रशिक्षक अजय झा ने किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन हॉकी मैच भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर और बरियातू बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के बीच खेला गया। इसमें बरियातू बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र 4-0 से बढ़त बनाते हुए अगले मैच के लिए कल सेमीफाइनल खेलेगी ।

जिला खेल कार्यालय के बिरसी मुंडू और मुकेश कुमार ने पूरे प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाई।

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि शिवेंद्र दुबे, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, चेयरमैन झारखंड वूशू संघ के चंचल भट्टाचार्य, झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार सिंह और रांची के सभी डे-बोर्डिंग,आवासीय, खेलो इंडिया और एकलव्य प्रशिक्षण के प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

स्ट्रीट फूड चीज मसाला पाव का खाने में बेहद लाजवाब कैसे बनाएं ?

चीज मसाला पाव : आपने पाव भाजी, मिस्ल पाव और वड़ा पाव तो खूब खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी...
खाना पकाना 
स्ट्रीट फूड चीज मसाला पाव का खाने में बेहद लाजवाब कैसे बनाएं ?

मौसम 30 जून: 12 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 30 जून 2026: मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश-आंधी को लेकर टेंशन भरा अलर्ट जारी...
राष्ट्रीय 
मौसम 30 जून: 12 घंटे के भीतर 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

हेरा फेरी 3 फिल्म पर मंडरा रहे संकट के बादल 

हेरा फेरी 3 : कॉमेडी की दुनिया की सुपरहिट फिल्म हेरा फेरी के अब तक 2 पार्ट बन चुके हैं...
मनोरंजन 
हेरा फेरी 3 फिल्म पर मंडरा रहे संकट के बादल 

हड्डियों की बीमारी से दूर कैल्शियम से भरपूर ये 5 फूड्स

कैल्शियम :कैल्शियम हड्डियां मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन हमारे देश में लगभग हर तीसरे व्यक्ति में कैल्शियम...
लाइफस्टाइल 
हड्डियों की बीमारी से दूर कैल्शियम से भरपूर ये 5 फूड्स

क्या चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर कर लिया कब्जा ?

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने मीडिया की उन रिपोर्टों का खंडन किया जिनमें अरुणाचल प्रदेश में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी...
राष्ट्रीय 
क्या चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर कर लिया कब्जा ?

उत्तर प्रदेश

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोरखपुर। हैदराबाद डिवीजन के वेल्डुर्थी गुड्स शेड को 10 जून 2026 को 'एक्सक्लूसिव कंटेनर रेल टर्मिनल' के तौर पर नोटिफाई...
उत्तर प्रदेश 
वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

बोगियों में जबरन घुसकर बिक्री, आरपीएफ व वाणिज्य विभाग मौन
उत्तर प्रदेश 
गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान