देवघर: जिला न्यायालय ने बहुचर्चित रिखिया थाना कांड में सभी आरोपितों को किया बरी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देवघर। देवघर जिले के बहुचर्चित रिखिया थाना कांड में शुक्रवार को जिला न्यायालय ने सभी 19 आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। इस मामले में शशांक शेखर भोक्ता, सुरेश शाह समेत कुल 19 लोगों को आरोपित बनाया गया था।

दरअसल, यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान देवघर के बैजनाथपुर चौक पर हुई घटना से जुड़ा था। आरोप था कि ईवीएम से भरे एक ट्रक को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिसके बाद सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया था।

अभियोजन पक्ष का दावा था कि इस दौरान वाहन को रोकने, लूटपाट और नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं हुई थीं। हालांकि, न्यायालय में सुनवाई के दौरान यह साबित नहीं हो सका कि किसी वाहन की लूट हुई थी या उसे किसी प्रकार की क्षति पहुंचाई गई थी।

अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष कोई ठोस और निर्णायक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। कई गवाह भी अपने पहले दिए गए बयानों पर टिक नहीं पाए, जिससे मामले की गंभीरता कमजोर पड़ गई। इसी आधार पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतीक रंजन की अदालत ने सभी आरोपितों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

अदालत के फैसले के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सुरेश शाह ने कहा कि यह मामला एक सुनियोजित साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि उस समय ईवीएम से भरे ट्रक को लेकर संदेह की स्थिति बनी थी, जिसके कारण कुछ लोगों ने सड़क जाम किया था, लेकिन किसी प्रकार की लूट या नुकसान नहीं हुआ था। इसके बावजूद मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया और राजनीतिक रूप से इसका दुरुपयोग किया गया।

सुरेश शाह ने कहा कि सभी आरोपितों को न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था और आज अदालत के फैसले ने यह साबित कर दिया कि “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।”

इस मामले में बरी किए गए अन्य प्रमुख लोगों में सुरेश पासवान, मुन्नम संजय, बिनोद वर्मा, भूतनाथ यादव, देवनंदन झा उर्फ नुनु झा, दीपक सिंह राजपूत, मणिकांत यादव, बेनी चौबे, रंजीत यादव, दिनेशानंद झा, आदित्य सरोलिया, कुणाल सिंह, राहुल सिंह, सुधीर दास, सुनील यादव, दिलीप यादव और राजेश यादव समेत अन्य शामिल हैं।

झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व ये खबर भी पढ़े : झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिन्तांग अदिपुर्ना' से नवाजा
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

एब्सोल्यूट इंटेलिजेंस डोंट सर्च, फाइंड (प्रज्ञा, खोजें नहीं, समाधान पाएँ) पुस्तक का भव्य लोकार्पण
उत्तराखंड 
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

उत्तर प्रदेश

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा 

बख्शी का तालाब। तहसील में मंगलवार को सरकारी पोखरों और तालाबों को ठेके पर देने के लिए खुली बोली लगाई...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा