देश की लोकतांत्रिक और न्यायिक संरचना को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध : मेघवाल

रांची में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कई कार्यक्रम में हुए शामिल

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रांची । केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को रांची दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और न्यायिक व्यवस्था, महिला सशक्तीकरण और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर विस्तार से बात की। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक और न्यायिक संरचना को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सबसे पहले रांची स्थित आरोग्य भवन में चलंत एकल कंप्यूटर लैब वाहन का उद्घाटन किया। इसके बाद दोपहर एक बजे बरियातू रोड स्थित एक होटल में उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं के सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन में न्यायिक व्यवस्था की चुनौतियों, सुधारों और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई।

यूनियन ऑफ लॉ ऑफिसर्स की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि भारत की न्यायिक प्रणाली को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार न्यायिक सुधारों के लिए लगातार प्रयासरत है और आने वाले समय में इसमें और पारदर्शिता और गति लाने पर जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे। इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए कहा गया कि यह विधेयक महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मंत्री ने कहा कि यह सरकार का स्पष्ट वादा है कि 2029 तक महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा, जिससे देश की आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया में उचित भागीदारी मिल सकेगी।

अपने दौरे के अंतिम चरण में केंद्रीय मंत्री सांसद संस्कृति महोत्सव सह स्वदेशी मेला के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों के समर्थन पर बल दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने पांच राज्यों के आने वाले चुनाव परिणाम पर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जनता का निर्णय है और बहुत शानदार फैसला आने वाला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में फैसला आने वाला है। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की जीत का दावा किया।

केंद्रीय मंत्री का यह दौरा प्रशासनिक, न्यायिक और सामाजिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिसमें उन्होंने सरकार की नीतियों और भविष्य की योजनाओं को स्पष्ट रूप से सामने रखा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

 सीएम आवास समेत कई सरकारी प्रतिष्ठान आतंकी निशाने पर

देहरादून :मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका परिषद और प्रशासन को ई-मेल के माध्यम से बम...
उत्तराखंड 
 सीएम आवास समेत कई सरकारी प्रतिष्ठान आतंकी निशाने पर

फतेहाबाद में पकड़ा गया कुरुक्षेत्र का हथियार तस्कर,दो मैगजीन व अवैध पिस्टल बरामद

फतेहाबाद। जिले में बेखौफ घूम रहे अवैध हथियार तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
हरियाणा 
फतेहाबाद में पकड़ा गया कुरुक्षेत्र का हथियार तस्कर,दो मैगजीन व अवैध पिस्टल बरामद

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर भारतीय...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया: केशव प्रसाद मौर्य

दर्दनाक हादसा, लालपुल के पास सिटी बस ने छह लोगों को कुचला

देहरादून : देहरादून के लालपुर क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिटी बस ने सड़क...
उत्तराखंड 
दर्दनाक हादसा, लालपुल के पास सिटी बस ने छह लोगों को कुचला

रायपुर मुख्यमंत्री ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रख्यात शिक्षाविद्,भारत के प्रथम...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर मुख्यमंत्री ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर भारतीय...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया: केशव प्रसाद मौर्य

हाइड्रा क्रेन ने तीन बच्चों को कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो गंभीर घायल

जालोर। शहर के तृतीय औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाइड्रा क्रेन ने स्कूटी सवार...
उत्तर प्रदेश 
हाइड्रा क्रेन ने तीन बच्चों को कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो गंभीर घायल

लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग की घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर जिले में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

   बदायूं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन कार्यरत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया