मेयर राजरानी मल्होत्रा, निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

गुरुग्राम में नई सोच, नया शहर स्वच्छ हरियाणा अभियान का हुआ शुभारंभ

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

16 मई तक वार्ड-वार चलेगा जनजागरुकता व सफाई अभियान

गुरुग्राम  । नगर निगम गुरुग्राम द्वारा नई सोच, नया शहर-स्वच्छ हरियाणा अभियान का शुक्रवार को यहां शीतला माता मंदिर की पार्किंग से शुभारंभ किया गया। मेयर राजरानी मल्होत्रा और निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने संयुक्त रूप से अभियान की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाते हुए नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

अभियान के तहत 16 मई तक प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान में कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, चार बिन एक हैबिट अपनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने, अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारीके संदेश के साथ नागरिकों को शहर के विकास में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अभियान का शुभारंभ मेयर और निगमायुक्त ने स्वयं श्रमदान कर किया, जिससे आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्वच्छता ताऊ मैस्कॉट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। वहीं, आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए जटायु मशीन और एंटी स्मॉग गन का भी संचालन किया जा रहा है, जिससे सफाई कार्य को प्रभावी बनाने के साथ-साथ प्रदूषण स्तर को कम करने में मदद मिलेगी। मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों की सोच में बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और शहर को साफ-सुथरा रखने में सक्रिय सहयोग दें। इस मौके पर अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव, निगम पार्षद सुनीता वर्मा, सोनिया यादव व परमिंदर कटारिया, वरिष्ठ भाजपा नेता तिलकराज मल्होत्रा सहित वार्ड कमेटी सदस्य, स्वच्छता कर्मी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वच्छता अपनाने और शहर को स्वच्छ रखने की शपथ भी ली।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

लखनऊ में 3-4 अगस्त को होगी ब्रिक्स देशों के सांख्यिकी प्रमुखों की बैठक

बैठक में ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि शामिल...
राष्ट्रीय 
लखनऊ में 3-4 अगस्त को होगी ब्रिक्स देशों के सांख्यिकी प्रमुखों की बैठक

काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीम तैनात, कमांडिंग ऑफिसर ने किया निरीक्षण

वाराणसी। श्रावण मास के दौरान काशी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन तथा गंगा घाटों एवं जल क्षेत्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीम तैनात, कमांडिंग ऑफिसर ने किया निरीक्षण

एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी समय की मांग-चन्द्रसेन पाल

बस्ती - जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ता बैठक रविवार को प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी समय की मांग-चन्द्रसेन पाल

विपक्ष के मुद्दों पर जवाब देने के लिए सरकार तैयार: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि इस बार का विधान सभा सत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विपक्ष के मुद्दों पर जवाब देने के लिए सरकार तैयार: केशव प्रसाद मौर्य

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी करे राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी करे राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच: कांग्रेस

उत्तर प्रदेश

काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीम तैनात, कमांडिंग ऑफिसर ने किया निरीक्षण

वाराणसी। श्रावण मास के दौरान काशी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन तथा गंगा घाटों एवं जल क्षेत्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीम तैनात, कमांडिंग ऑफिसर ने किया निरीक्षण

एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी समय की मांग-चन्द्रसेन पाल

बस्ती - जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ता बैठक रविवार को प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी समय की मांग-चन्द्रसेन पाल

विपक्ष के मुद्दों पर जवाब देने के लिए सरकार तैयार: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि इस बार का विधान सभा सत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विपक्ष के मुद्दों पर जवाब देने के लिए सरकार तैयार: केशव प्रसाद मौर्य

संत रविदास ने सामाजिक समरसता, समानता, मानवता का संदेश दिया-अभिषेक कुमार

बस्ती - रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में महादेवा विधानसभा क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
संत रविदास ने सामाजिक समरसता, समानता, मानवता का संदेश दिया-अभिषेक कुमार