ड्रग्स फैक्ट्री की सूचना पर पहुंची डीएसटी को मिली नकली घी बनाने की फैक्ट्री, 870 किलो मिलावटी घी जब्त

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बाड़मेर। जिले में ड्रग्स फैक्ट्री की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) को एक मकान में संचालित मिलावटी घी बनाने की फैक्ट्री मिली। सदर थाना क्षेत्र के सूरमल नगर रिंग रोड स्थित एक मकान में चल रही इस अवैध फैक्ट्री से पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने 870 किलो तैयार नकली घी, बड़ी मात्रा में पाम ऑयल, सोयाबीन तेल, रिफाइंड तेल तथा घी निर्माण में उपयोग होने वाला अन्य कच्चा माल बरामद किया है। मामले में फैक्ट्री संचालक जितेंद्र जैन और तिलोक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि रिंग रोड पर चामुंडा होटल के सामने स्थित एक मकान में अवैध रूप से ड्रग्स का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर रविवार सुबह टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तलाशी के दौरान वहां ड्रग्स की जगह मिलावटी घी बनाने का पूरा सेटअप मिला। मकान के अंदर घी की पैकिंग मशीनें, मिक्सिंग मशीनें, बड़ी संख्या में घी के कार्टन और तैयार उत्पाद रखे हुए थे।

अमेठी में कलयुगी बेटे का खौफनाक हमला, मां पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर ये खबर भी पढ़े : अमेठी में कलयुगी बेटे का खौफनाक हमला, मां पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी बाजार और डेयरी से क्रीम खरीदकर उससे घी तैयार करते थे। इसके बाद घी में 30 से 35 प्रतिशत तक पाम ऑयल मिलाया जाता था। घी को असली जैसा दानेदार दिखाने के लिए विशेष वनस्पति उत्पाद मिलाया जाता था। मिश्रण को मशीनों में तैयार कर गर्म किया जाता और बाद में पैकिंग कर बाजार में लगभग 650 रुपए प्रति किलो की दर से बेचा जाता था।

डीएसटी की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। फूड इंस्पेक्टर राजेश कुमार जागिड़ ने बताया कि जांच के दौरान 870 किलो तैयार संदिग्ध घी, 1660 किलो पाम ऑयल, 360 किलो सोयाबीन तेल, 240 किलो रिफाइंड तेल, 75 किलो खारिया ब्रांड घी तथा करीब 370 किलो वनस्पति सामग्री बरामद की गई है, जिसका उपयोग घी को दानेदार बनाने में किया जाता था। मौके से तैयार घी और अन्य कच्चे माल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

कार्रवाई के दौरान मौके से ‘श्री शिव गौरी’ ब्रांड नाम से पैक किए गए घी के कार्टन भी बरामद हुए हैं। अधिकारियों को एक फर्म के नाम पर जीएसटी नंबर और लाइसेंस संबंधी दस्तावेज भी मिले हैं। अब यह जांच की जा रही है कि संबंधित लाइसेंस उत्पादन कार्य के लिए वैध था या नहीं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि फैक्ट्री करीब 25 से 30 दिन पहले ही शुरू की गई थी। फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाली मशीनें गुजरात के डीसा और अहमदाबाद से मंगाई गई थीं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितना मिलावटी घी बाजार में सप्लाई किया गया और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ