ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर शांति वार्ता शुरू होने की उम्मीद और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई मामूली गिरावट के कारण ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का माहौल बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,230.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह नैस्डेक ने 222.13 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,114.44 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया था। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 49,443.64 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,363.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,114.84 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 337.82 अंक यानी 1.39 प्रतिशत उछल कर 24,292.38 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज हर ओर खरीदारी का माहौल बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं थाईलैंड स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। गिफ्ट निफ्टी 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,216.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 228.20 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,513.12 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,749.80 अंक यानी 4.50 प्रतिशत की उछाल के साथ 40,676.43 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स ने भी आज चार प्रतिशत से अधिक की तेजी दिखाई है। फिलहाल यह सूचकांक 284.19 अंक यानी 4.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,883.06 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 429.47 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,206 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,003.76 अंक के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,945.21 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.11 प्रतिशत उछल कर 4,112.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर देव संस्कृति विश्व विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तराखंड 
नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी
उत्तर प्रदेश 
सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

लखनऊ। गुरुवार एलडीए में तैनात रहे अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा का स्थानांतरण शासन के बाद इसे अलीगंज काण्ड से...