हर्षित अनेजा की विस्फोटक पारी से आईजीआईपीईएसएस ने दर्ज की बड़ी जीत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस (आईजीआईपीईएसएस) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्याम लाल कॉलेज को 100 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया।

इस जीत के हीरो रहे हर्षित अनेजा, जिन्होंने मात्र 23 गेंदों में 65 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 सीबीएसई ने तीन भाषा नीति लागू करने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश ये खबर भी पढ़े :  सीबीएसई ने तीन भाषा नीति लागू करने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

आईजीआईपीईएसएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए। हर्षित के अलावा दीपान्शु ने भी 25 गेंदों पर 52 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। गेंदबाजी में कार्तिक कालरा ने 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्याम लाल कॉलेज की टीम दबाव में नजर आई और 160 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अस्मित पंवार ने 36 और रवि राज ने 29 रन बनाए, जबकि संदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 37 रन देकर 4 विकेट झटके।

दूसरे मुकाबले में डीसीएसी की जीत

टूर्नामेंट के एक अन्य मुकाबले में डीसीएसी ने आरएलएसी को 72 रनों से हराया। डीसीएसी की ओर से सुयश प्रताप ने 42 गेंदों में 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीएसी की टीम 20 ओवरों में 182 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में आरएलएसी की टीम 16.3 ओवरों में 110 रन पर सिमट गई। आरएलएसी के लिए तन्मय चोपड़ा ने 22 रन बनाए। डीसीएसी की ओर से मनित वर्मा ने 3/17 और अराधुआ सती ने 3/26 के प्रभावशाली गेंदबाजी आंकड़े दर्ज किए, जबकि अंकित और अंशुल ने क्रमशः 3 और 2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कोर्ट के आदेश पर बड़ा एक्शन: तत्कालीन थाना प्रभारी, एसआई समेत 8 पर FIR, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

उरई। उत्तर प्रदेश के जालाैन जिले के थाना एट क्षेत्र से जुड़े एक संवेदनशील प्रकरण में सीजेएम के आदेश पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कोर्ट के आदेश पर बड़ा एक्शन: तत्कालीन थाना प्रभारी, एसआई समेत 8 पर FIR, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान के साथ सीज़फायर खत्म, बोले- अब बातचीत करना समय की बर्बादी

ट्रंप ने ईरान के साथ सीज़फायर समझौते को समाप्त बताया। कहा- अब तेहरान के साथ बातचीत करना समय की बर्बादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान के साथ सीज़फायर खत्म, बोले- अब बातचीत करना समय की बर्बादी

गोरखपुर के प्रसिद्ध उद्यमी ओमप्रकाश जालान का निधन, मेंदाता अस्पताल में ली अंतिम सांस

गोरखपुर। गोरखपुर के प्रसिद्ध उद्यमी एवं समाजसेवी ओमप्रकाश जालान का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर के प्रसिद्ध उद्यमी ओमप्रकाश जालान का निधन, मेंदाता अस्पताल में ली अंतिम सांस

झांसी में ईडी का एक्शन : सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और बिल्डर विजय सरावगी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार तड़के झांसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व गरौठा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झांसी में ईडी का एक्शन : सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और बिल्डर विजय सरावगी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी

'अगर माइलेज घटी तो कौन देगा मुआवजा?' E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने ऑटो कंपनियों को घेरा

केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर 29 ऑटो कंपनियों से लिखित आश्वासन मांगा। दावा- 10% से ज्यादा माइलेज घटने या...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
'अगर माइलेज घटी तो कौन देगा मुआवजा?' E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने ऑटो कंपनियों को घेरा

उत्तर प्रदेश

कोर्ट के आदेश पर बड़ा एक्शन: तत्कालीन थाना प्रभारी, एसआई समेत 8 पर FIR, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

उरई। उत्तर प्रदेश के जालाैन जिले के थाना एट क्षेत्र से जुड़े एक संवेदनशील प्रकरण में सीजेएम के आदेश पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कोर्ट के आदेश पर बड़ा एक्शन: तत्कालीन थाना प्रभारी, एसआई समेत 8 पर FIR, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

गोरखपुर के प्रसिद्ध उद्यमी ओमप्रकाश जालान का निधन, मेंदाता अस्पताल में ली अंतिम सांस

गोरखपुर। गोरखपुर के प्रसिद्ध उद्यमी एवं समाजसेवी ओमप्रकाश जालान का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर के प्रसिद्ध उद्यमी ओमप्रकाश जालान का निधन, मेंदाता अस्पताल में ली अंतिम सांस

झांसी में ईडी का एक्शन : सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और बिल्डर विजय सरावगी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार तड़के झांसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व गरौठा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झांसी में ईडी का एक्शन : सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और बिल्डर विजय सरावगी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी

जेपीएनआईसी बनाकर करोड़ों डकार गए अखिलेश: ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राजधानी लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी बनाकर करोड़ों डकार गए अखिलेश: ओम प्रकाश राजभर