दिल्ली के लिए रविवार का दिन खास, मेट्रो और आरआरटीएस के एक-एक खंड का होगा लोकार्पण

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि कल (रविवार) का दिन दिल्ली के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कल दिल्ली मेट्रो और आरआरटीएस के एक-एक महत्वपूर्ण खंड का लोकार्पण किया जाएगा। इससे जहां दिल्ली में परिवहन व्यवस्था रफ्तार पकड़ेगी, वहीं इससे दिल्ली की अर्थ व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में आज यहां कहा कि कल दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले के लिए महत्वपूर्ण दिन है। केंद्र और दिल्ली सरकार के संयुक्त प्रोजेक्ट के रूप में मेट्रो के चरण 4 के तहत रिठाला-कोंडली कॉरीडोर का शिलान्यास और मैजेंटा लाइन का जनकपुरी वेस्ट से क़ष्णा पार्क एक्सटेंशन का लोकार्पण किया जाएगा। आतिशी ने कहा कि बेशक दिल्ली मेट्रो केंद्र और दिल्ली सरकार का संयुक्त उपक्रम है लेकिन आआपा सरकार बनने पर 2014 के बाद मेट्रो लाइन बनने की स्पीड तेजी से बढ़ी है। 2014-15 में कुल महज 193 किमी मेट्रो लाइन थी जो 2024-25 में बढ़कर 393 किमी. हो गई। इसके अलावा 250 किमी अभी निर्माणाधीन है। उन्होंने कहा कि आआपा सरकार के दौर में मेट्रो का जितना विस्तार हुआ, इतना पूर्ववर्ती सरकारों में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो में 2014-15 में करीब 24 लाख यात्री रोजाना सफर करते थे, अब रोजाना 60 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2015 से 25 तक दिल्ली सरकार ने 7,278 करोड़ रुपये का निवेश मेट्रो के विस्तार में किया है। इनमें दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल, मिलेनियम सिटी सेंटर से समयपुर बादली, नोएडा सिटी सेंटर से इलेक्टॉनिक सिटी, बहादुरगढ़ से मुंडका, कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़ तक के खंडों का निर्माण किया गया। पिंक लाइन के जरिये साउथ दिल्ली को पूर्वी दिल्ली से कनेक्ट किया गया। मैजेंटा लाइन बॉटनिकल गार्डेन से कालकाजी मंदिर और वहां से जनकपुरी वेस्ट तक बनी। द्वारका से नजफगढ़ और वहां से ढांसा बस स्टैंड तक विस्तार हुआ। एयरपोर्ट लाइन का अभी द्वारका सेक्टर 21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक विस्तार हुआ। दिल्ली मेट्रो का जितना विस्तार आआपा सरकार में हुआ, उतना विस्तार पहले कभी नहीं हुआ। जब ट्रांसपोर्ट सुविधा बेहतर होती है तो अर्थव्यवस्था भी रफ्तार पकड़ती है। यही कारण है दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय और आर्थिक दर में इजाफा हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कल एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आरआरटीएस का भी उद्घाटन होगा, जो दिल्ली को एनसीआर से कनेक्ट करती है। एनसीआर भी दिल्ली के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आरआरटीएस में केंद्र, दिल्ली, य़ूपी, हरियाणा और राजस्थान सरकारों की भागीदारी है। इन सब सरकारों ने मिलकर आरआरटीएस को फंडिंग की है। दिल्ली सरकार ने 1260 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। तीन कॉरीडोर अभी प्रमुख हैं। दिल्ली मेरठ कॉरीडोर का एमओयू साइन हो चुका है, दिल्ली-अलवर और दिल्ली-पानीपत कारीडोर को दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंजूरी दे चुकी है। कल आरआरटीएस के पहले हिस्से साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर खंड का उद्घाटन होगा। मुझे खुशी है कि दिल्ली और केंद्र सरकार के सयुंक्त फंडिग से दिल्ली की अर्थ व्यवस्था को गति मिलेगी। कल केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों मिलकर मेट्रो और आरआरटीएस लाइन का उद्घाटन करेंगे।

भाजपा नेता रमेश विधूड़ी को उनके मुकाबले कालकाजी विधानसभा सीट से टिकट दिए जाने की बाबत पूछे गए एक सवाल पर आतिशी ने कहा कि रमेश विधूड़ी 10 साल तक भाजपा के सांसद रह चुके हैं। उनकी अपनी पार्टी ने उन्हें इस लायक नहीं समझा कि उनके काम के आधार पर उन्हें लोकसभा का टिकट देती। जब उन पर उनकी पार्टी ने ही भरोसा नहीं किया तो कालकाजी के लोग उन पर कैसे भरोसा करेंगे?

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार