आदिवासी समाज ने विकास को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा है 

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जगदलपुर । बस्तर के आदिवासी समाज ने क्षेत्र के समग्र विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक समरसता को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा है। आज बुधवार काे साैंपे गये ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजा गया है।

ज्ञापन में चिंता जताई गई है कि वर्तमान समय में कुछ सामाजिक और धार्मिक प्रभावों के कारण आदिवासी समाज में भ्रम और सांस्कृतिक विचलन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसमें कहा गया है कि अशिक्षा और गरीबी का लाभ उठाकर कुछ जगहों पर लोगों को उनके पारंपरिक विश्वासों से दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे सामाजिक समरसता प्रभावित हो सकती है। साथ ही धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की गई है। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दबाव में होने वाले धर्म परिवर्तन पर रोक लगाना है।

सरकार से कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए हैं। इनमें आदिवासी संस्कृति और भाषा के संरक्षण के लिए विशेष नीतियां बनाना, स्कूलों में स्थानीय इतिहास को शामिल करना और गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना शामिल है। इसके अलावा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, कुपोषण उन्मूलन के लिए स्थानीय आहार आधारित योजनाएं, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर बढ़ाने और लघु वनोपज के प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया है। ज्ञापन में सांस्कृतिक संस्थानों की स्थापना, पारंपरिक त्योहारों और कला के संरक्षण के लिए ग्राम स्तर पर समितियों के गठन तथा प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

करैत सांप के डसने से मजदूर दंपती की बिगड़ी तबीयत, समय पर इलाज से बची जान

भरतपुर। भरतपुर जिले के रुदावल क्षेत्र स्थित एक क्रेशर प्लांट पर सोमवार देर रात जहरीले करैत सांप के काटने से...
राजस्थान 
करैत सांप के डसने से मजदूर दंपती की बिगड़ी तबीयत, समय पर इलाज से बची जान

प्रयागराज: बालिगों का सहमति से विवाह अपराध नहीं, हाईकोर्ट ने अपहरण की एफआईआर की रद्द

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि दो बालिग व्यक्तियों द्वारा अपनी इच्छा से किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: बालिगों का सहमति से विवाह अपराध नहीं, हाईकोर्ट ने अपहरण की एफआईआर की रद्द

कोलकाता: नीट विरोध मार्च हिंसा मामले में गिरफ्तार सभी 16 आरोपितों को जमानत

कोलकाता। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक प्रकरण को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग में...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता: नीट विरोध मार्च हिंसा मामले में गिरफ्तार सभी 16 आरोपितों को जमानत

परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स के बीच एमओयू, मुख्यमंत्री ने दिए लाइसेंस प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश

रांची। झारखंड सरकार ने सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और कुशल ड्राइवर तैयार करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...
राष्ट्रीय  झारखंड 
परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स के बीच एमओयू, मुख्यमंत्री ने दिए लाइसेंस प्रक्रिया सरल बनाने के निर्देश

घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा, भारतीय खिलौना उद्योग ने वैश्विक बाजार में बनाई नई पहचान

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में भारतीय खिलौनों का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 7 साल में घरेलू विनिर्माण...
कारोबार 
घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा, भारतीय खिलौना उद्योग ने वैश्विक बाजार में बनाई नई पहचान

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: बालिगों का सहमति से विवाह अपराध नहीं, हाईकोर्ट ने अपहरण की एफआईआर की रद्द

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि दो बालिग व्यक्तियों द्वारा अपनी इच्छा से किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: बालिगों का सहमति से विवाह अपराध नहीं, हाईकोर्ट ने अपहरण की एफआईआर की रद्द

सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर फतेहपुर के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

फतेहपुर । सर्वोदय इंटर कॉलेज, किशनपुर, में छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक, द्वारा विद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर फतेहपुर के छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

लखनऊ। पल्मोनरी टीबी मरीजों के निकट संपर्क में आए 15,423 लोगों की पहचान की गई, जिनमें से 15,367 पात्र लोगों...
उत्तर प्रदेश 
टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जनपद बदायूं की जिला कार्यकारिणी एवं नगर पालिका, नगर पंचायत...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई