कुएं में मिला लापता महिला का शव, दो दिन से थी गायब, जांच में जुटी पुलिस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के डूमरखी गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सरपंच के कुएं में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। महिला बीते दो दिनों से लापता थी, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

जिले के ग्राम डूमरखी में शनिवार सुबह एक महिला का शव कुएं में मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना सरपंच के कुएं की बताई जा रही है, जहां सुबह ग्रामीणों की नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

मृतका की पहचान डूमरखी के पुरान पारा निवासी लखपतिया (उम्र लगभग 50 वर्ष), पति सूदन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, महिला बीते गुरुवार से घर से लापता थी और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। अचानक कुएं में शव मिलने से परिवार और ग्रामीण स्तब्ध हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई। मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है।

इस संबंध में बलरामपुर कोतवाली प्रभारी टीआई भापेंद्र साहू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, घटना के बाद गांव में शोक और आशंका का माहौल बना हुआ है।

रायपुर में 13 किलो से अधिक का गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर सहित चार गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : रायपुर में 13 किलो से अधिक का गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर सहित चार गिरफ्तार

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

कराकास। वेनेजुएला में 24 जून को आए दो विनाशकारी भूकंपों के आठ दिन बाद एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला,...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

 पायलट के केबिन का शीशा टूटते ही भड़के लोग

ट्रेन पर पत्थ:सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चलती लोकल ट्रेन...
विचार मित्र 
 पायलट के केबिन का शीशा टूटते ही भड़के लोग

नीट यूजी परीक्षा को जी की तरह कई चरणों में कराने की सिफारिश

नीट एग्जाम : क्या नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानीनीट यूजी परीक्षा भी जी की तरह कई फेज में और...
शिक्षा-रोजगार 
नीट यूजी परीक्षा को जी की तरह कई चरणों में कराने की सिफारिश

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने परिवार के कारोबार का बचाव किया, कहा- बच्चों करना पड़ता है जांच का सामना

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अपने परिवार के कारोबार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रपति बनने...
अंतर्राष्ट्रीय 
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने परिवार के कारोबार का बचाव किया, कहा- बच्चों करना पड़ता है जांच का सामना

ओहायो में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे में 16 बच्चों को किया रेस्क्यू 

वॉशिंगटन/हैमडेन: अमेरिका के ओहायो राज्य में पुलिस ने एक जर्जर घर से एक ही परिवार के 16 बच्चों को बचाया...
नारी व बाल जगत 
ओहायो में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे में 16 बच्चों को किया रेस्क्यू 

उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर