चोरी से शुरू किया सफ़र 15 वर्षों में 31 केस , 300 किलो सोना लूट बना प्रिंस आख़िर में 20 ग्राम पीतल से द - एंड

नाबालिग अवस्था में शुरू किया था अपराध, अपने चाचा को मारा था चाकू

Published By Ravish kumar mani
On
Ravish kumar mani  Picture

प्रतिबंधित विदेशी हथियारों का था शौकीन , इंटरनेशनल आर्म्स तस्कर से था कनेक्शन, दिल्ली में बरामद हुआ था 16 ग्लौक पिस्टल

IMG_5205

रवीश कुमार मणि 
 
पटना , 06 फ़रवरी ( तरूणमित्र ) । कुख्यात सोना लुटेरा अभिजीत कुमार उर्फ़ प्रिंस नाबालिग अवस्था से ही सनकी व उत्पाती था । नाबालिग अवस्था में ही अपराध शुरू कर दिया था । चोरी के केस में पहली बार जेल गया था , जेल से निकलकर आया तो समझाने पर चाचा को पेट में चाकू मारकर ज़ख़्मी कर दिया था । घर वाले ने बाहर कर दिया तो अपराधियों के शरण में चला गया । सोना लुटेरा किंग सुबोध सिंह से जुड़ा तो पंख लग गया और अपराध की दुनिया में ऐसा उड़ा की  उड़िसा में 300 किलो सोना लूट के बाद प्रिंस के नाम से पुकारे जाना लगा । 300 किलो सोना लूटने वाला कुख्यात प्रिंस का द - एंड , बिहार एसटीएफ के 20 ग्राम पीतल ( गोली ) से हुआ । 
 
अभिजीत उर्फ़ प्रिंस पर 15 वर्षों में 31 केस 
 
सोना लुटेरा प्रिंस ने देश के कई राज्यों में घटनाओं को अंजाम दिया है । इसमें उड़िसा में हुए 300 किलो सोना लूट बड़ी वारदात है । दूसरे राज्यों में किए अपराध की आंकड़ा अलग है । बिहार पुलिस के पास जो आंकड़ा है उसके अनुसार 15 वर्षों में अभिजीत उर्फ़ प्रिंस ने 31 घटनाओं को अंजाम दिया है जिसमें पुलिसकर्मी की हत्या, लूट , चोरी , गोलीबारी आदि संगीन अपराध शामिल है । क्रमशः गोरौल थाना कांड संख्या 145/11 ,  नगर थाना कांड संख्या- 651/16, 672/16, 673/16,218/18  भगवानपुर थाना- 216/16 , 220/16 , 76/18, 54/14,269/18  ,सीतामढी ( नगर ) थाना-1/15, रून्नी सैदपुर थाना- 2/15 , सराय थाना- 69/18 , कुढनी थाना- 269/18, बलिगांव थाना 33/18 , मुजफ्फरपुर ( करजा) थाना- 226/12 , बिदुपुर थाना- 220/16,नगर थाना- 865/16, महुआ थाना- 112/18,110/18 पातेपुर थाना- 71/16, मुजफ्फरपुर ( सदर ) थाना- 673/19 , 100/19 , 271/24, 269/24, 285/24, सराय - 11/24, लालगंज- 207/24, 21/24,और पटना के शास्त्रीनगर 636/23 शामिल है । इसमें पुलिसकर्मी की हत्या कर कोर्ट परिसर से फरार हो गया था । प्रिंस का सबसे विश्वसनीय साथी सुजीत कुमार उर्फ़ थपची है जो वर्तमान में बेऊर जेल में बंद है । थपची को जेल से बाहर निकालने को लेकर प्रिंस पुरी ताक़त झोके हुए था । अधिकांश घटनाओं को अंजाम दोनों ने साथ - साथ दिया था । 
 
विदेशी हथियारों का शौकीन रहा है प्रिंस, इंटरनेशनल कनेक्शन 
 
बिहार एसटीएफ व जिला पुलिस के एंकाउंटर में कुख्यात सोना लुटेरा अभिजीत उर्फ़ प्रिंस ढेर हो गया । पुलिस ने मौक़े से कई विदेशी हथियार बरामद किया है । पीएमसीएच से फरार होने के बाद प्रिंस ने बड़ी संख्या में विदेशी हथियार मंगवाया था । इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को लग गयी । दिल्ली पुलिस ने 15-16 गलौक पिस्टल बरामद किया वही 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में प्रिंस का नाम सामने आया था और यह जानकारी हासिल हुई थी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियारों का खेप विदेश से मंगवाया गया था । प्रिंस का इंटरनेशनल कनेक्शन सामने आया था । 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Ravish kumar mani  Picture

पिछले बारह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रविश कुमार मणि पटना में आधारित हैं और समाचार कवरेज व रिपोर्टिंग में निरंतर कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण के लिए राजपत्र जारी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बहु प्रतीक्षित कानपुर कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण के लिए राजपत्र जारी

वजन घटाने के लिए जल्दबाज़ी नहीं, स्थिरता है जरूरी

जन कम करना  : अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और जल्दी से जल्दी वजन कम करना...
लाइफस्टाइल 
वजन घटाने के लिए जल्दबाज़ी नहीं, स्थिरता है जरूरी

बरेली जंक्शन पर 30 दिन का मेगा ब्लॉक, मुंबई रूट की ट्रेनों पर बढ़ा दबाव, दो प्रमुख एक्सप्रेस रद्द

बरेली। बरेली जंक्शन के यार्ड में होने वाले बड़े मरम्मत और अपग्रेडेशन कार्य का असर रेल यात्रियों की आवाजाही पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  बरेली जंक्शन पर 30 दिन का मेगा ब्लॉक, मुंबई रूट की ट्रेनों पर बढ़ा दबाव, दो प्रमुख एक्सप्रेस रद्द

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोषी को उम्रकैद, 1.40 लाख रुपये का जुर्माना

मुरादाबाद। अपर जिला जज-दो (पाक्सो एक्ट) की विशेष न्यायाधीश छाया शर्मा की कोर्ट ने पांच साल पहले किशोरी से दुष्कर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोषी को उम्रकैद, 1.40 लाख रुपये का जुर्माना

विधायक संजय पाठक की कंपनी पर स्टाम्प ड्यूटी चोरी का आरोप, करोड़ों की वसूली के आदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कलेक्टर ऑफ स्टाम्प ने विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की पारिवारिक कंपनी यश...
राज्य  मध्य प्रदेश 
विधायक संजय पाठक की कंपनी पर स्टाम्प ड्यूटी चोरी का आरोप, करोड़ों की वसूली के आदेश

उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण के लिए राजपत्र जारी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बहु प्रतीक्षित कानपुर कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण के लिए राजपत्र जारी

बरेली जंक्शन पर 30 दिन का मेगा ब्लॉक, मुंबई रूट की ट्रेनों पर बढ़ा दबाव, दो प्रमुख एक्सप्रेस रद्द

बरेली। बरेली जंक्शन के यार्ड में होने वाले बड़े मरम्मत और अपग्रेडेशन कार्य का असर रेल यात्रियों की आवाजाही पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  बरेली जंक्शन पर 30 दिन का मेगा ब्लॉक, मुंबई रूट की ट्रेनों पर बढ़ा दबाव, दो प्रमुख एक्सप्रेस रद्द

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोषी को उम्रकैद, 1.40 लाख रुपये का जुर्माना

मुरादाबाद। अपर जिला जज-दो (पाक्सो एक्ट) की विशेष न्यायाधीश छाया शर्मा की कोर्ट ने पांच साल पहले किशोरी से दुष्कर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोषी को उम्रकैद, 1.40 लाख रुपये का जुर्माना

जीएसटी ट्रिब्यूनल में अपील करने की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

मुरादाबाद। जीएसटी के माल और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) के समक्ष अपील या आवेदन दायर करने की अंतिम तिथि...
उत्तर प्रदेश 
जीएसटी ट्रिब्यूनल में अपील करने की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी