मानसून से पहले पुलों की सघन जांच शुरू, सुरक्षा को लेकर पथ निर्माण विभाग अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

सीवान । मानसून से पहले पुलों की सुरक्षा को लेकर पथ निर्माण विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित हादसों को रोकने और पुलों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से विभाग ने जिले के प्रमुख पुलों की विशेष जांच शुरू कर दी है।

विभागीय निर्देश के बाद शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता सीमा रानी और कार्यपालक अभियंता समलदेव कुमार ने शहर के दाहा नदी स्थित पुल, न्यू हसुआ पथ स्थित पुल समेत कई महत्वपूर्ण पुलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलों की संरचना, तकनीकी मजबूती और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने फाउंडेशन, बेयरिंग, गडर, स्पैन स्लैब, पाइल, एक्सपेंशन ज्वाइंट, वायरिंग सिस्टम और अन्य तकनीकी हिस्सों का बारीकी से परीक्षण किया। इसके साथ ही अप्रोच रोड की स्थिति, ड्रेनेज सिस्टम की सफाई तथा पुल के दोनों छोर की वर्तमान स्थिति का भी आकलन किया गया।

जहां-जहां तकनीकी कमियां मिलीं, उन्हें चिह्नित कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसे मुख्यालय भेजा जाएगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलों की मरम्मत और रखरखाव की आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी।

अधीक्षण अभियंता सीमा रानी ने कहा कि पुलों की सुरक्षा और गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं को नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के मौसम में पुलों पर दबाव बढ़ जाता है, इसलिए पहले से सतर्कता बेहद जरूरी है।

कार्यपालक अभियंता समलदेव कुमार ने बताया कि जिले के सभी महत्वपूर्ण पुलों की जांच शुरू कर दी गई है और निरीक्षण रिपोर्ट लगातार मुख्यालय भेजी जा रही है। जिन पुलों की स्थिति कमजोर या जर्जर पाई जाएगी, उनकी मरम्मत की कार्ययोजना पर तत्काल काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल औपचारिक जांच करना नहीं, बल्कि समय रहते वास्तविक स्थिति का आकलन कर जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

जांच के दौरान अभियंताओं ने पुलों के नीचे जल बहाव और निकासी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों का मानना है कि कई बार ड्रेनेज जाम होने और समय पर सफाई नहीं होने से पुलों की संरचना प्रभावित होती है। ऐसे में मानसून से पहले सभी तकनीकी बिंदुओं की जांच और आवश्यक मरम्मत बेहद जरूरी है।

विभाग की इस कार्रवाई को हाल के दिनों में विभिन्न जिलों में सामने आए पुल हादसों और लगातार मिल रही शिकायतों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार ने सभी जिलों से पुलों की स्थिति संबंधी रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद विभागीय टीमें लगातार फील्ड में उतरकर निरीक्षण कर रही हैं।

अधीक्षण अभियंता ने मानसून अवधि में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि नियमित मॉनिटरिंग, तकनीकी जांच और समय पर मरम्मत से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है। विभाग की कोशिश है कि बारिश के दौरान आम लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलती रहे।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 अगस्त 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

जयपुर। आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सरकारी सचिवालय परिसर स्थित राज्य चुनाव...
राजस्थान 
राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

मेष- दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी में खाद्य प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिली...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

भोपाल। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी अलग-अलग मौसमी विद्युत मांग का लाभ उठाते हुए बिजली संसाधनों के बेहतर...
मध्य प्रदेश 
एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन...
उत्तर प्रदेश 
चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान