जेपीयू में 913 करोड़ रुपए का बजट हुआ पास, उठाए गए कई महत्वपूर्ण प्रश्न 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सारण। जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के सीनेट हॉल में विश्वविद्यालय अधिषद की बैठक कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 9134276742 रुपये का प्रस्तावित बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की शुरुआत करते हुए कुलपति प्रो बाजपेई ने सदन को विश्वविद्यालय की विगत एक वर्ष की उपलब्धियों से अवगत कराया।

उन्होंने एकेडमिक सुधारों, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और छात्र हितों के लिए उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी दी। कुलपति के संबोधन का सीनेट सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया और विश्वविद्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

वित्तीय परामर्शी इंद्र कुमार द्वारा प्रस्तुत इस बजट को कुल ग्यारह खंडों में विभाजित किया गया है। बजट के अनुसार कुल प्रस्तावित व्यय 9,13,42,76,742 रुपए, आंतरिक स्रोतों से अनुमानित आय 70,13,25,746 रुपए, राज्य सरकार से मांग 8,43,29,50,996 रुपए की मांग की गई है, बजट में शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, आधारभूत संरचना और शोध कार्यों पर विशेष बल दिया गया है।

बैठक में साइंस डीन प्रो केपी श्रीवास्तव ने शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु एकेडमिक, परीक्षा, स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक कैलेंडर को सख्ती से लागू करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

सुरक्षा कटौती के विरोध में लालू-राबड़ी का बड़ा कदम, जवानों को लौटाया वापस ये खबर भी पढ़े : सुरक्षा कटौती के विरोध में लालू-राबड़ी का बड़ा कदम, जवानों को लौटाया वापस

इसके साथ ही, 5 मई 2026 को संपन्न हुई विद्वत परिषद और सिंडिकेट की बैठकों के प्रस्तावों को भी सदन ने अपनी मंजूरी दी। बैठक में विधान पार्षद प्रो वीरेंद्र नारायण यादव, आफाक आलम और छपरा विधि मंडल के अध्यक्ष रविरंजन प्रसाद सिंह ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए।

कुलपति ने सभी बिंदुओं पर उत्तर दिए। कुलसचिव प्रो नारायण दास ने कार्यवृत्त को सदन के समक्ष रखा, जबकि डीएसडब्ल्यू प्रो राणा विक्रम सिंह और दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो अजित कुमार तिवारी ने विकास प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

 भागलपुर  जनपद में नाले की उंचाई ने बढ़ाई मुश्किलें, घरों में घुसेगा पानी ये खबर भी पढ़े :  भागलपुर  जनपद में नाले की उंचाई ने बढ़ाई मुश्किलें, घरों में घुसेगा पानी

अंत में, महाविद्यालय निरीक्षक प्रो उदय अरविंद ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, और प्राचार्य सहित सीनेट के सदस्य उपस्थित रहे।

सीवान:आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, साले ने बहनोई को मारी गोली... ये खबर भी पढ़े : सीवान:आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, साले ने बहनोई को मारी गोली...

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला नादिरशाह निवासी पशु व्यापारी सरताज कुरैशी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार...
पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। क्षेत्र के ग्राम पिपरी कला में गांव के समीप स्थित मढ़ी पर आयोजित धार्मिक श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार...
श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

केंद्रीय मंत्री ने ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल। केन्द्रीय ऊर्जा, शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल ने मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान शुक्रवार शाम को...
मध्य प्रदेश 
केंद्रीय मंत्री ने ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा

स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन...
उत्तर प्रदेश 
स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

उत्तर प्रदेश

स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन...
उत्तर प्रदेश 
स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

राकेश यदुवंशी
उत्तर प्रदेश 
तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से, वैश्विक स्तर पर होगी ब्रांडिंग

लखनऊ। यहां के प्रसिद्ध आमों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा आम उत्पादको  एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने...
उत्तर प्रदेश 
स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से, वैश्विक स्तर पर होगी ब्रांडिंग