दर्दनाक हादसा: बस और पिकअप की जोरदार टक्कर में 10 लोगों की मौके पर ही मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्य -31 पर शनिवार देर शाम दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई।

बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी चौक के नजदीक हरदा से पूर्णिया जा रही तेज रफ्तार बस की सामने से आ रही पिकअप वैन से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पास से गुजर रही दो मोटरसाइकिलें भी इसकी चपेट में आ गईं।

इस हादसे में मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

पटना कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग मामले में किया सरेंडर, पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ी कानूनी मुश्किलें ये खबर भी पढ़े : पटना कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग मामले में किया सरेंडर, पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ी कानूनी मुश्किलें

मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। हादसे में मरने वाले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है।

भारत-नेपाल सीमा से सटे सुपौल जिले पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 1733 किलो गांजा बरामद ये खबर भी पढ़े : भारत-नेपाल सीमा से सटे सुपौल जिले पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 1733 किलो गांजा बरामद

उन्होंने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया स्थित हायर सेंटर और अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है। फिलहाल जिला प्रशासन राहत कार्यों और मृतकों की पहचान करने में जुटा है

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में मौत पर जताया शोक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में हुये भीषण सड़क दुर्घटना में लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है और मैं इससे मर्माहत हूं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

प्रत्येक बुधवार को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक आज, बड़े प्रस्ताव पर मुहर लगायेगी सरकार ये खबर भी पढ़े : प्रत्येक बुधवार को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक आज, बड़े प्रस्ताव पर मुहर लगायेगी सरकार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुये है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और उनकी समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आईएसआई मॉड्यूल पर शिकंजा, कोर्ट में पेश हुए चार आतंकी बड़े हमलें की रची थी साजिश 

नई दिल्ली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के कथित समर्थन से संचालित आतंकी मॉड्यूल के चार आरोपियों को दिल्ली पुलिस...
राष्ट्रीय 
आईएसआई मॉड्यूल पर शिकंजा, कोर्ट में पेश हुए चार आतंकी बड़े हमलें की रची थी साजिश 

नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक कल, समन्वय बढ़ाने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित की...
राष्ट्रीय 
नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक कल, समन्वय बढ़ाने पर होगी चर्चा

एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

लखनऊ। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अवैध निर्माण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

सीबीएसई टॉपर को लैपटॉप देकर अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मऊ जिले के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन्स स्कूल के...
उत्तर प्रदेश 
सीबीएसई टॉपर को लैपटॉप देकर अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का लोन लेकर फरार , ईओडब्ल्यू ने दो को दबोचा

लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से 25 लाख रुपए का ऋण लेकर हड़पने...

बीडीओ के तबादले पर भावुक विदाई, फूलों की वर्षा के बीच छलक पड़े आंसू

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में तैनात खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) आशुतोष श्रीवास्तव के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न...
उत्तर प्रदेश 
बीडीओ के तबादले पर भावुक विदाई, फूलों की वर्षा के बीच छलक पड़े आंसू