CBSE 10वीं रिजल्ट में 93.70% छात्र सफल, लड़कियां फिर आगे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली  ।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस वर्ष 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। देशभर के 22 रीजन में कुल 93.70 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।

रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार छात्राओं का पास प्रतिशत 94.99% रहा, जबकि छात्रों का 92.69% दर्ज किया गया। इससे स्पष्ट है कि पढ़ाई के क्षेत्र में लड़कियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ ये खबर भी पढ़े : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

रीजन वाइज प्रदर्शन में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा ने संयुक्त रूप से 99.79% के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद चेन्नई (99.58%), बेंगलुरु (98.91%) और दिल्ली वेस्ट (97.45%) टॉप-5 में शामिल रहे।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की बात करें तो दिल्ली वेस्ट (97.45%) और दिल्ली ईस्ट (97.33%) का प्रदर्शन अच्छा रहा, जबकि गुरुग्राम (93.21%) और नोएडा (87.66%) अपेक्षाकृत पीछे रहे।

उत्तर भारत के अन्य प्रमुख रीजन में लखनऊ (91.63%), देहरादून (91.59%), प्रयागराज (89.45%) और पंचकुला (92.24%) का प्रदर्शन दर्ज किया गया।

नोएडा रीजन का रिजल्ट इस बार गिरा है। यहां पास प्रतिशत 87.66% रहा, जो पिछले वर्ष के 90.75% से 3.09% कम है।

स्कूलों के प्रदर्शन में केंद्रीय विद्यालय (KV) ने 99.57% के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय (99.42%), सेंट्रल तिब्बतन स्कूल (97.42%), निजी स्कूल (93.77%), सरकारी स्कूल (91.43%) और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल (91.01%) रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोरखपुर। हैदराबाद डिवीजन के वेल्डुर्थी गुड्स शेड को 10 जून 2026 को 'एक्सक्लूसिव कंटेनर रेल टर्मिनल' के तौर पर नोटिफाई...
उत्तर प्रदेश 
वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

बोगियों में जबरन घुसकर बिक्री, आरपीएफ व वाणिज्य विभाग मौन
उत्तर प्रदेश 
गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

परमार्थ निकेतन में संत शिरोमणि कबीर दास की 628वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि 

परिवार, संस्कार, प्रेम, विश्वास और आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत विद्यालय
उत्तराखंड 