पंजाब किंग्स की दमदार जीत, लखनऊ को 54 रन से हराकर शीर्ष पर कायम

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

मुल्लांपुर । पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान बनाए रखा। इससे पहले दिन के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया था।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने मुल्लांपुर स्टेडियम में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए, जो इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। जवाब में लखनऊ की टीम 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी।

पंजाब की पारी की शुरुआत खराब रही और टीम ने 3 रन पर ही प्रभसिमरन सिंह के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में 182 रन की बड़ी साझेदारी की। प्रियांश ने 93 रन और कोनोली ने 87 रन बनाए।

अंत में नेहल वाधेरा (13), शशांक सिंह (17) और मार्कस स्टोयनिस (29) की तेज पारियों ने टीम को 250 के पार पहुंचाया। लखनऊ की ओर से एम सिद्धार्थ ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव को एक-एक सफलता मिली।

255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत तेज रही और टीम ने 10 ओवर में 100 रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि ऐडन मार्करम (42), मिचेल मार्श (40) और आयुष बडोनी (35) ने योगदान दिया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका।

गेंदबाजी में मार्को यानसन ने 2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट झटका।

इस जीत के साथ पंजाब 11 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि लखनऊ लगातार तीसरी हार के बाद आठवें स्थान पर है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बौंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी...

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के 15 जिलों में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का अनुमान...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी...

मणिपुर: सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, भारी मात्रा में हथियार बरामद, उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां अवैध हथियारों, उग्रवादियों एवं मादक पदार्थ के विरूद्ध लगातार अभियान जारी रखे हुए...
राष्ट्रीय 
मणिपुर: सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, भारी मात्रा में हथियार बरामद, उग्रवादी गिरफ्तार

डैनी वायट-हॉज के अर्धशतक और गेंदबाजों के दम पर इंग्लैंड की लगातार चौथी जीत

लंदन। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन के दम पर मेजबान इंग्लैंड ने बुधवार को वेस्टइंडीज को 38...
खेल 
डैनी वायट-हॉज के अर्धशतक और गेंदबाजों के दम पर इंग्लैंड की लगातार चौथी जीत

फीफा विश्व कप 2026 : कनाडा को 2-1 से हराकर स्विट्जरलैंड ने ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान किया पक्का

वैंकूवर। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में बुधवार को स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराकर अंक तालिका...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : कनाडा को 2-1 से हराकर स्विट्जरलैंड ने ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान किया पक्का

उत्तर प्रदेश

बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बौंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी

लखनऊ। राजधानी में नशा मुक्त अभियान के तहत क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई-प्रोफाइल मादक पदार्थ...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी

मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

लखनऊ । राजधानी के थाना मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दो आरोपियों...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

हसनगंज में घर के अंदर वृद्ध व्यक्ति का शव मिला, दुर्गंध आने पर खुला मामला

लखनऊ । राजधानी के थाना हसनगंज क्षेत्र के डालीगंज स्थित बब्बू वाली गली में एक घर के अंदर 63 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश 
हसनगंज में घर के अंदर वृद्ध व्यक्ति का शव मिला, दुर्गंध आने पर खुला मामला