साउथ अफ्रीकी टीम के लिए सेनुरन मुथुसामी ने किया दमदार प्रदर्शन 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सेनुरन मुथुसामी : साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 489 रन बनाए हैं। टीम के लिए सेनुरन मुथुसामी ने कमाल का प्रदर्शन किया है और उनके शतक की बदौलत ही अफ्रीकी टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। अफ्रीकी टीम के लिए मुथुसामी ने साल 2019 में भारत में डेब्यू किया था। तब वह डेब्यू सीरीज में सिर्फ दो विकेट ही ले पाए थे। इसके बाद उन्हें लगा था कि उनका करियर खत्म हो चुका है और वह इस देश में दोबारा नहीं खेल पाएंगे, लेकिन वक्त ने करवट ली और वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

भारत में खेलने का नहीं था यकीन
सेनुरन मुथुसामी ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि मेरी यात्रा अनोखी रही है। 2019 में भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट का स्वाद चखा, यहीं डेब्यू किया। फिर कुछ समय के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर पाया। क्रिकेट एक सफर है जिसमें आप बस हर दिन को एक-एक करके लेते हैं और ज्यादा आगे की नहीं सोचते।  लेकिन 2019 के बाद मुझे यकीन नहीं था कि मैं कभी टेस्ट क्रिकेट खेल पाऊंगा और भारत में खेलने के बारे में तो बिल्कुल यकीन नहीं था। मैं बस उस समर्थन के लिए आभारी हूं जो मुझे कोचों, परिवार और सहयोगी स्टाफ से मिला।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल फाइनल के लिए  बीआरटीएस की विशेष व्यवस्था ये खबर भी पढ़े : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल फाइनल के लिए  बीआरटीएस की विशेष व्यवस्था

भारत के तमिलनाडु से है मुथुसामी का कनेक्शन
2019 की डेब्यू सीरीज के बाद उन्हें तीसरा टेस्ट खेलने के लिए चार साल इंतजार करना पड़ा और इस बीच उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत की। उनके पूर्वज तमिलनाडु के नागपट्टिनम से आते हैं और हालांकि वह स्वयं कभी वहां नहीं गए। उनकी मां और मौसियों ने अपने पुश्तैनी शहर का दौरा किया है। मुथुसामी ने कहा कि मेरी जड़ें भारतीय हैं और यह कई पीढ़ियां पुरानी हैं। मेरी जड़ें दक्षिण भारत में तमिलनाडु में हैं। मेरी मां और मौसियों ने परिवार से मिलने के लिए वहां का दौरा किया है लेकिन मैं अभी तक नहीं गया हूं।

डच दिग्गज टेके टेकेमा जुड़े भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ , देंगे विशेष प्रशिक्षण ये खबर भी पढ़े : डच दिग्गज टेके टेकेमा जुड़े भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ , देंगे विशेष प्रशिक्षण

मुथुसामी ने भारत के खिलाफ ठोका शानदार शतक
सेनुरन मुथुसामी ने 2025 तक उपमहाद्वीप की परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझ लिया। पाकिस्तान में शानदार प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने पहले टेस्ट में 11 विकेट झटके और दूसरे टेस्ट में 89 रन की नाबाद पारी खेलीं। अब उन्होंने भारत के खिलाफ 109 रन की पारी ऐसे समय में खेली जब टीम ने 201 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। 

फ्रेंच ओपन 2026 में मातेओ अर्नाल्डी पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे, बेरेटिनी चोट से बाहर ये खबर भी पढ़े : फ्रेंच ओपन 2026 में मातेओ अर्नाल्डी पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे, बेरेटिनी चोट से बाहर

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने डीएमएफटी अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को भारत आदिवासी पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुशील बाड़ला...
झारखंड 
राज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल ने डीएमएफटी अनियमितताओं की जांच की उठाई मांग

बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती - शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री आलोक दुबे एवं जिला संगठन महामंत्री भरत राम गुप्ता...
उत्तर प्रदेश 
बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

रामनगर में आवासीय भवन निर्माण के लिये भूमि पूजन

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 12 साल विकास के, विश्वास के, जन कल्याण के’ अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
 रामनगर में आवासीय भवन निर्माण के लिये भूमि पूजन

कियोस्क अनुमति के बदले रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, सीबीआई ने बैंक अधिकारी को दबोचा

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा को 10 हजार रुपये...
मध्य प्रदेश 
कियोस्क अनुमति के बदले रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, सीबीआई ने बैंक अधिकारी को दबोचा

खेत बचाओ अभियान के तहत किया गया किसानो को जागरूक

बस्ती - खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत विकास खंड गौर की ग्राम पंचायत गौर एवं अइलाकला में किसान जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
खेत बचाओ अभियान के तहत किया गया किसानो को जागरूक

उत्तर प्रदेश

बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती - शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री आलोक दुबे एवं जिला संगठन महामंत्री भरत राम गुप्ता...
उत्तर प्रदेश 
बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

रामनगर में आवासीय भवन निर्माण के लिये भूमि पूजन

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 12 साल विकास के, विश्वास के, जन कल्याण के’ अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
 रामनगर में आवासीय भवन निर्माण के लिये भूमि पूजन

खेत बचाओ अभियान के तहत किया गया किसानो को जागरूक

बस्ती - खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत विकास खंड गौर की ग्राम पंचायत गौर एवं अइलाकला में किसान जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
खेत बचाओ अभियान के तहत किया गया किसानो को जागरूक

पूर्व गृह राज्यमंत्री के आश्वासन पर समाप्त हुआ कौली हत्याकांड का विरोध, 48 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व गृह राज्यमंत्री के आश्वासन पर समाप्त हुआ कौली हत्याकांड का विरोध, 48 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार