केकेआर  को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों से पहले लगा बड़ा झटका

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आईपीएल  : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए प्लेऑफ में पहुंचने वाली अभी तक तीन टीमों का फैसला हो चुका है जबकि एक स्थान के लिए चार टीमें अभी भी रेस में बनी हुई हैं। इसमें एक नाम कोलकाता नाइट राइडर्स का भी शामिल है। केकेआर जिनका आईपीएल 2026 में काफी उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन देखने को मिला है उनके अब तक 13 मैचों में कुल 13 अंक हैं और उन्हें लीग स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर खेलना है। इस मैच से पहले केकेआर को एक बड़ा झटका लगा है जिसमें बल्लेबाजी में उनके लिए शानदार प्रदर्शन करने वाली अंगकृष रघुवंशी अब इस पूरे सीजन से ही बाहर हो गए हैं।

कैच पकड़ने के दौरान चोटिल हुए थे रघुवंशी
केकेआर ने 20 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुकाबला खेला था, जिसमें फील्डिंग के दौरान कैच पकड़ने के प्रयास में अंगकृष रघुवंशी की टक्कर वरुण चक्रवर्ती के साथ हो गई थी, जिसके चलते कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में उनकी जगह पर मुकाबले के बीच तेजस्वी दहिया को केकेआर ने शामिल किया था। अब केकेआर की तरफ से 22 मई को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आधिकारिक जानकारी दी गई है कि रघुवंशी के बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हुआ है और इस चोट के चलते अब वह आईपीएल 2026 सीजन में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हम उनके जल्द पूरी तरह फिट होने की कामना करते हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत के बने युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर ये खबर भी पढ़े : वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत के बने युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर

अंगकृष रघुवंशी के लिए बतौर बल्लेबाज आईपीएल 2026 का सीजन काफी शानदार रहा जिसमें वह केकेआर की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रघुवंशी कुल 13 मैचों में खेलते हुए 42.20 के औसत से कुल 422 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से कुल 5 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 82 रनों का रहा है।

केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के हैं ये समीकरण
आईपीएल 2026 सीजन में लीग स्टेज का आखिरी मैच 24 मई को केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में खेला जाएगा। ऐसे में केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण को लेकर बात की जाए तो उन्हें राजस्थान रॉयल्स के आखिरी लीग मैच में जहां उनके हार की दुआ करनी होगी, तो वहीं पंजाब किंग्स के भी लीग स्टेज में आखिरी मुकाबले में हार की उम्मीद करनी होगी। हालांकि यदि राजस्थान रॉयल्स अपना मुकाबला जीत जाती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन उनकी हार पर उम्मीदें जिंदा रहेंगी।

वहीं पंजाब किंग्स के जीत हासिल करने पर उसके कुल 15 अंक होंगे वहीं केकेआर को इस स्थिति में अपना आखिरी लीग मुकाबला जीतने के साथ पंजाब किंग्स के मुकाबले नेट रनरेट भी अपना बेहतर करना होगा। लेकिन राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की हार पर केकेआर फिर सिर्फ अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

पेट्रोल में एथनाल : आख़िर ये माजरा क्या है ?

निर्मल रानीभारत में इन दिनों पेट्रोल में  20 प्रतिशत एथनाल का मिश्रण किये जाने यानी ई 20 पेट्रोल के...
विचार मित्र 
पेट्रोल में एथनाल : आख़िर ये माजरा क्या है ?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये

लखनऊ /वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों व उनके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये

हल्दिया अग्निकांड का असर: एलपीजी संकट की आशंका, पाइपलाइन मरम्मत में जुटा प्रशासन

30 जून को हल्दिया के चिरंजीबपुर क्षेत्र में हुआ था बड़ा अग्निकांड। नाफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद कई औद्योगिक...
पश्चिम बंगाल 
हल्दिया अग्निकांड का असर: एलपीजी संकट की आशंका, पाइपलाइन मरम्मत में जुटा प्रशासन

अर्जेंटीना की जीत के बाद मिस्र के कोच का बड़ा विस्फोट, फीफा पर लगाए गंभीर आरोप

अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराया। हुसाम हसन ने रेफरी पर पक्षपात का आरोप लगाया। पेनल्टी नहीं मिलने और...
खेल 
अर्जेंटीना की जीत के बाद मिस्र के कोच का बड़ा विस्फोट, फीफा पर लगाए गंभीर आरोप

मणिपुर: भारी मात्रा में हथियार बरामद, चार उग्रवादी एवं उगाहीकर्ता गिरफ्तार, 221 किग्रा गांजा जब्त

सुरक्षा बलों ने कई जिलों में चलाया संयुक्त अभियान। AK-47, कार्बाइन, पिस्तौल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद। चार सक्रिय...
राष्ट्रीय 
मणिपुर: भारी मात्रा में हथियार बरामद, चार उग्रवादी एवं उगाहीकर्ता गिरफ्तार, 221 किग्रा गांजा जब्त

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये

लखनऊ /वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों व उनके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को डीबीटी से भेजेंगे 1200 रूपये

वाराणसी: प्राकृतिक खेती को मिलेगा नया बल: शुरू होगा गो-आधारित कृषि का पायलट प्रोजेक्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में प्राकृतिक, टिकाऊ एवं गो-आधारित कृषि प्रणाली को वैज्ञानिक आधार पर बढ़ावा देने की...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: प्राकृतिक खेती को मिलेगा नया बल: शुरू होगा गो-आधारित कृषि का पायलट प्रोजेक्ट

औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

औरैया की नवीन गल्ला मंडी में हुआ दर्दनाक हादसा। चाय की दुकान के बाहर रखे कूलर में उतरा था करंट।...
उत्तर प्रदेश 
औरैया मंडी में दर्दनाक हादसा: कूलर में उतरे करंट से पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति

रमाला, सिंघावली अहीर, खेकड़ा और छपरौली में नए थाना प्रभारी तैनात। चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच लिया गया बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
बागपत पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने बदली पूरी रणनीति