गुजरात टाइटंस का अहमदाबाद में है दमदार रिकॉर्ड

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 आईपीएल  : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का खिताबी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में 31 मई को खेला जाएगा। दोनों टीमों का इस सीजन मैदान पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने जहां क्वालीफायर-1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस को एकतरफा मात देने के साथ फाइनल के लिए सीधे अपनी जगह को पक्का किया। वहीं गुजरात टाइटंस ने क्वालीफायर-2 मैच में जीत हासिल करते हुए फाइनल की टिकट को हासिल किया। अब खिताबी मैच में गुजरात टाइटंस के लिए जो एक अच्छी न्यूज है वह ये कि उन्हें यह मुकाबला अपने होम ग्राउंड पर खेलना है जहां पर उनका अब तक रिकॉर्ड काफी जबरदस्त देखने को मिला है, जिसमें आरसीबी के लिए लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतना बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहने वाला है।

अहमदाबाद में दिखा है गुजरात टाइटंस का दबदबा
शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही गुजरात टाइटंस ने तीसरी बार आईपीएल फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया है। इससे पहले उन्होंने जो दो फाइनल खेले थे उसमें से एक को वह अपने नाम करने में कामयाब रहे थे, जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात टाइटंस का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उन्होंने यहां पर अब तक कुल 30 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 18 मैचों को वह अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। वहीं आईपीएल 2026 के सीजन में उनका अहमदाबाद में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें 7 मैचों में से 5 को जीतने में कामयाब रहे हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स: पुतुल सोनोवाल की अजेय लय टूटी, मलेशिया के इज्जत जुल्केपले से हारे ये खबर भी पढ़े : कॉमनवेल्थ गेम्स: पुतुल सोनोवाल की अजेय लय टूटी, मलेशिया के इज्जत जुल्केपले से हारे

आरसीबी ने अहमदाबाद में खेले हैं कुल 8 मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उन्होंने यहां पर 8 मैच अब तक खेले हैं जिसमें से 4 में उनको जीत मिली है जबकि चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने यहां पर 2 मुकाबले खेले हैं और उसमें से एक को उन्होंने जीता है और एक में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आरसीबी के लिए जीटी के खिलाफ उसके होम ग्राउंड पर ट्रॉफी को अपने नाम करने की राह बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाली है।

शुभमन गिल का है अहमदाबाद में जबरदस्त रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 के सीजन में गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल का बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में अभी 722 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। शुभमन गिल का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने यहां पर कुल 31 मैचों में खेलते हुए 49.07 के औसत से कुल 1374 रन बनाए हैं जिसमें उनके बल्ले से तीन शतकीय और 7 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं, जबकि इस मैदान पर गिल का स्ट्राइक रेट भी 160 से अधिक का रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

लखनऊ। पल्मोनरी टीबी मरीजों के निकट संपर्क में आए 15,423 लोगों की पहचान की गई, जिनमें से 15,367 पात्र लोगों...
उत्तर प्रदेश 
टीबी से बचाव में बड़ी उपलब्धि : डॉ.एनबी.सिंह

बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

   बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जनपद बदायूं की जिला कार्यकारिणी एवं नगर पालिका, नगर पंचायत...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान, सांसद ने दी बधाई 

बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मियों में बढ़ रहा है आक्रोश : संघर्ष समिति

केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

— विपरीत परिस्थितियों पर विजय केजीएमयू एक नई मिसाल
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

दारुलशफा में पूर्व मंत्री की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत, हादसे या आत्महत्या? जांच  जारी 

लखनऊ। मंगलवार दारुलशफा स्थित नए विधायक आवास में को पूर्व मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नानकदीन भुर्जी...