सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित : गिरीश चंद्र यादव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों के हित में आवश्यक फैसले ले रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हों। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी प्रयास किये जा रहे हैं। गिरीश चन्द्र यादव ने रविवार की शाम मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 38वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई और खिलाड़ी राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का मान बढ़ायेंगे।

उन्होंने मैराथन में प्रतिभाग करने आये सभी खिलाड़ियों से कहा कि जो आज विजेता हुए हैं, उन्हें शुभकामनाएं। जो विजेता बनने से चूक गये है, उन्हें मायूस होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आज आप यहां से संकल्प लेकर जायें कि अगली बार हम इस प्रतियोगिता को जीतेंगे। आज नहीं तो कल आपको सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों की सराहना की। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर खेल निदेशक आरपी सिंह भी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त क्रीडा अधिकारी विमला सिंह, जितेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि 38वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन-2023 में पुरुष वर्ग में आर्मी पुणे में तैनात जसवंत सिंह बघेल 2ः21ः50 तथा पुणे आर्मी में ही तैनात बुगाथा श्रीनू ने 2ः21ः56 में जीत दर्ज की। जबकि प्रयागराज के अनिल कुमार आर्मी पुणे 2ः22ः21 में जीत दर्ज कर तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार महिला वर्ग में सेना की ही रेनू सिंह ने 2ः58 घंटे में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर दिल्ली की नूतन 3ः4004 और प्रयागराज की शिप्रा ने 3ः40ः45 में जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रथम दोनों विजेता को 2-2 लाख, द्वितीय को 1-1 लाख एवं तृतीय को 75-75 हजार रुपये का चेक दिया गया। इनके अतिरिक्त 11-11 महिला व पुरुष को 10-10 हजार का सांत्वना पुरस्कार मिला।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

दिल्ली : एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के मुख्य पायलट की जांच में मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई...
राष्ट्रीय 
गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

टीम इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में...
खेल 
 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार