एशिया कप जानिए भारत की किससे होगी टक्कर?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

एशिया कप 2026 : ACC वूमेन्स एशिया कप 2026 में अब खिताब की रेस में सिर्फ चार टीमें बची हैं। बांग्लादेश ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में UAE को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस नतीजे के साथ ही टूर्नामेंट के अंतिम-4 का पूरा लाइनअप तय हो गया है। बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम है। इससे पहले भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया था।

बांग्लादेश की इस जीत की सबसे बड़ी वजह उसके गेंदबाज रहे, जिन्होंने UAE के सामने 104 रन का लक्ष्य रखा और पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने शुरुआती 6 ओवर में दो विकेट गंवाकर सिर्फ 21 रन बनाए। हालांकि टीम ने धीरे-धीरे पारी को संभाला और 20 ओवर में 7 विकेट पर 103 रन तक पहुंचने में कामयाब रही।

चाइना मास्टर्स: विक्टर लाई से सीधे गेम में हारकर लक्ष्य सेन हुए बाहर ये खबर भी पढ़े : चाइना मास्टर्स: विक्टर लाई से सीधे गेम में हारकर लक्ष्य सेन हुए बाहर

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी UAE की शुरुआत और भी खराब रही। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने पावरप्ले में ही दो विकेट निकाल दिए और UAE 6 ओवर के बाद 2 विकेट पर सिर्फ 15 रन बना सकी। 10 ओवर पूरे होने तक टीम का स्कोर 3 विकेट पर 34 रन था। इसके बाद भी बांग्लादेश ने दबाव कम नहीं होने दिया और लगातार विकेट हासिल करते हुए यूएई की रन गति पर लगाम लगाए रखी। UAE की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 69 रन ही बना सकी। इस तरह बांग्लादेश ने 34 रन से मुकाबला अपने नाम किया और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई।

भारत का बांग्लादेश से मुकाबला
भारत ने टूर्नामेंट में सबसे पहले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इसके बाद श्रीलंका ने ग्रुप बी से अंतिम-4 में जगह बनाई। पाकिस्तान ने 7 सितंबर की रात अपना सेमीफाइनल टिकट पक्का किया और अब बांग्लादेश की जीत के साथ चारों टीमों का फैसला भी हो गया। ग्रुप ए में भारत शीर्ष पर रहा, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रहा। वहीं श्रीलंका ने ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल किया और बांग्लादेश दूसरे नंबर पर रहा। पहले सेमीफाइनल में अब भारत का सामना बांग्लादेश से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका और पाकिस्तान भिड़ेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

फकीराग्राम में डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती मनी

कोकराझार (असम)। पूरे राज्य के साथ कोकराझार जिले के फकीराग्राम में भी भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती श्रद्धा...
राष्ट्रीय  राज्य 
फकीराग्राम में डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती मनी

ईरान-अमेरिका में टकराव तेज, पांच तेल टैंकर तबाह

जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला; हूती ने सऊदी अरब को बनाया निशाना
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान-अमेरिका में टकराव तेज, पांच तेल टैंकर तबाह

भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि भर्ती विज्ञापन या उससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भर्ती में कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं: हाईकोर्ट

कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महिला थाना में तैनात महिला सिपाही ने मंगलवार काे ड्यूटी के दौरान संदिग्ध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी : महिला सिपाही ने खुद काे गाेली मारकर की आत्महत्या

अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा की नई यूनिफॉर्म लॉन्च की

उत्तर प्रदेश

कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामादेवी-नौबस्ता फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में ट्रक को ओवरटेक करते डिवाइडर से टकराई बाइक, मौत