राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस: सुरों की सरिता और बड़े खाने का ज़ायका

आरपीए स्टेडियम में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस का हुआ भव्य समापन, डीजीपी ने अपने हाथों से परोसा खाना

Published By Prakash Chandra Sharma
On
Prakash Chandra Sharma Picture

प्रकाश चंद्र शर्मा

जयपुर , राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस समारोह को मनाने का सिलसिला गुरुवार की शाम राजस्थान पुलिस अकादमी के स्टेडियम प्रांगण में एक अविस्मरणीय उत्सव के साथ संपन्न हुआ। सजे-धजे स्टेज पर आयोजित मनमोहक प्रस्तुतियों ने जहाँ दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं, वहीं हर्ष और आनंद से विभोर दर्शकों ने इस खुशनुमा अंतिम सांझ का भरपूर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर आयोजित बड़े खाने में लजीज व्यंजनों की खुशबू और ज़ायके ने पुलिस परिवार के बीच आपसी जुड़ाव और उल्लास को और भी बढ़ा दिया।
वीआईपी प्रस्तुतियों ने बांधा समां:
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में लोक गायकी और पुलिस अधिकारियों की सुरीली आवाज का अनूठा संगम देखने को मिला। विख्यात गायक स्वरूप खान और उनकी टीम ने केसरिया बालम जैसे राजस्थानी गीतों से कार्यक्रम का आगाज़ किया। इसके बाद एडीजी इंटेलिजेंस प्रफुल्ल कुमार ने रुक जाना नहीं गाकर प्रेरणा जगाई तो डीआईजी डॉ. रवि के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निशांत भारद्वाज और उनकी टीम ने ये माना मेरी जान गीत पर शानदार समां बांधा। 
मिताली गर्ग ने 'यारा सिली सिली, हेड कांस्टेबल कुशल सिंह ने ओ रे पिया, अंतिम शर्मा ने लंबी जुदाई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हेमंत जाखड़ ने 'कुछ ना कहो की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डीजीपी ने अपने हाथों से परोसा खाना :

'शादी का अधिकार नहीं छीना जा सकता'— हाई कोर्ट के फैसले से मंडोर ओपन जेल में रचेगा इतिहास ये खबर भी पढ़े : 'शादी का अधिकार नहीं छीना जा सकता'— हाई कोर्ट के फैसले से मंडोर ओपन जेल में रचेगा इतिहास

बड़ा खाना के तहत सबसे आकर्षण का केंद्र डीजीपी राजीव कुमार शर्मा द्वारा पुलिस परिवार के सदस्यों को अपने हाथों से खाना परोसने का क्षण रहा। पुलिसकर्मी भी पुलिस मुखिया द्वारा खाना परोसने से बेहद खुश नजर आए। 

कलाकारों और सुरों की विविधता:

सांस्कृतिक शाम के रंग को और गहरा करते हुए सूबे सिंह ने लाखों हैं निगाह में और प्रवीण व इंदु की जोड़ी ने जानेजां गीत से तालियां बटोरीं। इस दौरान लक्ष्मी और उनकी टीम के डांस ग्रुप ने अपनी ऊर्जावान परफॉर्मेंस से प्रांगण में जोश भर दिया, वहीं कर्मा गीत पर कोरस टीम की प्रस्तुति बेहद प्रभावशाली रही। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पुलिस बैंड की अनुशासित और सुरीली धुनों ने इस गौरवशाली समारोह को एक भव्य पूर्णता प्रदान की।
भजनों और सदाबहार गीतों से शुरुआत:
मुख्य अतिथि के आने के उपरांत हबीब खान और टीम द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय भजनों ने वातावरण को शांत और आध्यात्मिक बनाया। इसके पश्चात कुशल सिंह और मितालीवने चुरा लिया, कमलेश जी ने चला जाता हूँ, दलवीर  ने कहीं दूर जबवऔर इंदु ने सिलसिला ये चाहत का जैसे सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं कुशल और नंदकिशोर की जोड़ी ने संदेशे आते हैं गीत के माध्यम से देश के वीर जवानों के जज्बे को नमन किया।
मंच संचालन ने बांधा समां:
कार्यक्रम की पूरी शाम को सुचारू, रोचक और जीवंत बनाए रखने में डीवाईएसपी दीपक जोशी एवं एसआई डॉ. महेश सोलंकी की जोड़ी ने शानदार भूमिका निभाई। 
दोनों अधिकारियों ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से दर्शकों को लगातार जोड़े रखा और हर प्रस्तुति के बीच उत्साह का स्तर बनाए रखा, जिससे पूरी शाम एक यादगार अनुभव बन गई।
वरिष्ठ अधिकारियों और अतिथियों की गरिमामयी मौजूदगी:
इस ऐतिहासिक आयोजन के दौरान सेवानिवृत्त डीजीपी एमएल लाठर, बैंस, डीजीपी  राजीव कुमार शर्मा, डीजी संजय अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, अनिल पालीवाल व आनंद श्रीवास्तव, गृह सचिव अंजलि राजोरिया सहित विभाग के आला अधिकारी व सेवानिवृत्त अधिकारीगण सपरिवार मौजूद रहे। 
पूरे प्रदेश भर में मनाए जा रहे इस 77वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इन कर्णप्रिय प्रस्तुतियों ने न केवल पुलिस जवानों, बल्कि विदेशी पर्यटकों और आम दर्शकों का भी दिल जीत लिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Prakash Chandra Sharma Picture

पत्रकारिता में 35 वर्षों से सक्रिय प्रकाश चंद्र शर्मा एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। राजस्थान के जयपुर से रिपोर्टिंग करते हुए वह ‘तरुणमित्र’ के साथ भी जुड़े हुए हैं और समाचार लेखन व कवरेज में योगदान दे रहे हैं।

नवीनतम

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के घायल कर्मियों के परिवार वालों ने शुक्रवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में पत्रकार वार्ता कर 20...
राष्ट्रीय 
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

नई दिल्ली। संसद में मानसून सत्र के 12वें दिन शुक्रवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

चेन्नई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के...
राष्ट्रीय 
राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

उत्तर प्रदेश

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित