सेवा पुस्तिका विवाद में बढ़ा दबाव, अब विभागीय जिम्मेदारियों पर उठ रहे सवाल

जेल प्रवास का उल्लेख न होने के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

डीएम घनश्याम मीना ने पूर्व में लिखी गई खबर में जांच कराकर कार्यवाही करने की कही थी बात

उन्नाव। पशुपालन विभाग के एक पशु चिकित्सक की सेवा पुस्तिका में कथित रूप से जेल प्रवास का उल्लेख न होने के मामले में प्रकाशित खबर के बाद विभागीय गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मामला सामने आने के बाद अब यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि सेवा अभिलेखों के सत्यापन, स्थानांतरण और पदस्थापना के दौरान संबंधित अधिकारियों ने किन तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की थी।
सूत्रों के अनुसार, प्रकरण को लेकर विभागीय रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी की जा रही है। चर्चा है कि यदि जांच शुरू होती है तो यह केवल संबंधित चिकित्सक तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आ सकती है जिन्होंने वर्षों तक सेवा पुस्तिका का सत्यापन किया और अभिलेखों को प्रमाणित किया।
गौरतलब है कि पूर्व में प्रकाशित खबर में यह सवाल उठाया गया था कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) प्रकरण में गिरफ्तारी और जेल प्रवास की अवधि का उल्लेख सेवा पुस्तिका में दर्ज नहीं मिला। इसके बाद विभागीय कार्यप्रणाली और सत्यापन प्रक्रिया पर प्रश्नचिह्न लग गए हैं।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि अभिलेखों की गहन जांच कराई जाती है तो नियुक्ति, स्थानांतरण, पदोन्नति और सेवा सत्यापन से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। वहीं इस पूरे मामले को लेकर कर्मचारियों के बीच भी चर्चाओं का दौर जारी है।

डीएम के निर्देशों पर टिकी निगाहें

मामले को लेकर जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात सामने आने के बाद अब सभी की निगाहें प्रशासनिक कदमों पर टिकी हैं। लोगों का मानना है कि निष्पक्ष जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि सेवा अभिलेखों में तथ्य दर्ज न होने के लिए कौन जिम्मेदार है और क्या विभागीय नियमों का पालन किया गया था।

केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

 कई सवाल अभी भी प्रतीक्षा रत

सेवा पुस्तिका का समय-समय पर सत्यापन किसने किया?
जेल प्रवास से जुड़े अभिलेख रिकॉर्ड में क्यों नहीं जोड़े गए?
स्थानांतरण और तैनाती के दौरान आपत्ति क्यों नहीं दर्ज हुई?
क्या विभागीय अधिकारियों ने उपलब्ध अभिलेखों का समुचित परीक्षण किया था?
जांच होने पर क्या अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी सामने आएगी?
इन सवालों के जवाब अब संभावित जांच रिपोर्ट से मिलने की उम्मीद की जा रही है।

प्रभाव और पहुंच की चर्चा

विभागीय चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि व्यापम घोटाले से जुड़े प्रकरण में नाम आने के बावजूद डॉ. पुष्पराज की विभाग में मजबूत पकड़ और प्रभाव बना है। सूत्रों के अनुसार उनकी पहुंच इतनी प्रभावशाली मानी जाती है कि उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई या जांच शुरू करने से पहले अधिकारी कई स्तरों पर विचार-विमर्श करते हैं। यही कारण है कि सेवा पुस्तिका में जेल प्रवास का उल्लेख न होने का मामला सामने आने के बाद भी विभागीय स्तर पर वर्षों तक कोई ठोस सवाल नहीं उठाया गया। हालांकि इन चर्चाओं और दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विभागीय गलियारों में यह विषय लगातार चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने के बाद...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के सभी 6 टीमों के स्क्वॉड हुए फाइनल

चंडीगढ़। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के आगामी सत्र को लेकर सभी छह टीमों के स्क्वॉड पूरे हो गए हैं। हाल ही...
खेल 
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के सभी 6 टीमों के स्क्वॉड हुए फाइनल

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

शाहजहांपुर में पोषण योजनाओं की समीक्षा पर डीएम सख्त

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में पोषण योजनाओं की समीक्षा पर डीएम सख्त

उत्तर प्रदेश

सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,सिविल चिकित्सालय में न्यूरो सर्जन की तैनाती के बाद पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी का...
उत्तर प्रदेश 
सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत