देव दीपावली पर नमामि गंगे ने गंगा स्वच्छता के लिए जगाई अलख

देव दीपावली पर नमामि गंगे ने गंगा स्वच्छता के लिए जगाई अलख

वाराणसी। भारतीय संस्कृति की आत्मा गंगा को स्वच्छ बनाने एवं पॉलीथिन मुक्त करने को लेकर देव दीपावली पर्व पर सोमवार को दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे के सदस्यों ने स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। पॉलिथीन में पूजन सामग्री भर कर गंगा में प्रवाहित कर रहे लोगों को ऐसा न करने की अपील की गई। दशाश्वमेध घाट पर लोगों को जागरुक कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें गंगा का संरक्षण करना होगा। गंगा में प्रवाहित होने वाला पॉलिथीन हमारे स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। काशी में गंगा प्रदूषण के चुनिंदा कारणों में पॉलिथीन भी है। पॉलिथीन में पूजन सामग्री भर कर गंगा में प्रवाहित कर देना लोगों को परंपरा की दृष्टि से भले ही उचित लगता होगा, लेकिन मां गंगा की सेहत की दृष्टि से यह भारी पड़ रहा है।

पॉलीथिन का प्रयोग कब पूर्णतया बंद होना चाहिए।राजेश शुक्ला ने बताया कि देव दीपावली का पर्व जल संरक्षण की महत्ता को बतलाता है। मां गंगा भारतवर्ष के लिए जीवन प्रदायिनी है। रोजाना करोड़ों लोगों की आजीविका गंगा पर आश्रित है। पूरे उत्तर भारत का पर्यटन गंगा पर केंद्रित है। गंगा की वजह से ही हम सात समुंदर पार तक को आकर्षित करने वाले देव दीपावली का आयोजन कर पाते हैं। भारत वासियों को गंगा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए स्वच्छता बनाए रखना बहुत जरूरी है।

Tags: Varanasi

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 सीबीआई की चार्जशीट में नेताओं का नाम आते ही निदान के रास्ते तलाशने में जुटी तृणमूल  सीबीआई की चार्जशीट में नेताओं का नाम आते ही निदान के रास्ते तलाशने में जुटी तृणमूल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की...
महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद
फायरिंग में मजदूर को लगी गोली
आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
फांसी का फंदा लगा महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा
पलवल सिविल सर्जन एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथाें गिरफ्तार
शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले