मौसम 12 जून: 9 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 12 जून 2026: देश में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर से बारिश और तूफान की चेतावनी आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 12 जून को यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है। इस आंधी के कारण कई राज्यों में नुकसान की आशंका है। देश के 25 से अधिक जिलों में खतरनाक स्पीड से आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष भी जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। वहीं, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है।

पहाड़ी राज्यों में जाने वाले लोग विशेष रूप से सावधान रहें। हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के निर्माण होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में निचले ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन सकता है। वहीं देश के कुछ जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है। चो चलिए आपलोगों को बताते हैं देश के अन्य राज्यों में कल 12 जून को मौसम का हाल कैसा रहेगा।

राज्यसभा चुनाव से झारखंड में गरमाई सियासत, नेताओं ने खरीदे नामांकन पत्र ये खबर भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव से झारखंड में गरमाई सियासत, नेताओं ने खरीदे नामांकन पत्र

देश के 13 राज्यों में भारी बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 12 जून को देश के 13 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना है। मछुआरों और किसानों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

खान ग्लोबल स्टडीज़ फायरिंग मामले में खान सर ने दायर की अग्रिम ज़मानत याचिका,कल सुनवाई ये खबर भी पढ़े : खान ग्लोबल स्टडीज़ फायरिंग मामले में खान सर ने दायर की अग्रिम ज़मानत याचिका,कल सुनवाई

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(12 जून- तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार दिल्ली में 12 जून को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 12 जून को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर आंधी के चलते पेड़-पौधे जड़ से उखड़ सकते हैं।

शिमला: नीति आयोग बैठक में हिमाचल के वित्तीय मुद्दे उठाएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू  ये खबर भी पढ़े : शिमला: नीति आयोग बैठक में हिमाचल के वित्तीय मुद्दे उठाएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी(12 जून-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, एटा, महामायानगर, मोरादाबाद, बरेली, ज्योतिबाफुले नगर, सोनभद्र, गाजीपुर, अंबेदकर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, बलिया और देवरिया में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, लखनऊ में कल 12 जून को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार(12-13 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): औरंगाबाद, भोजपुर, नवादा, नालंदा, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, शेखपुरा, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, जमुई, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 12 जून को पटना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(12 जून-तेज बारिश-तूफान की संभावना): साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, गिरिडीह, देवघर, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और हजारीबाग में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, कल यानी 12 जून को रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड(12 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और देहरादून में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। वहीं, कल यानी 12 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल(12 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): कुल्लू, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, सोलन, ऊना और कांगड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, 12 जून को मनाली का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर(12-13 जून-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): जम्मू, कठुआ, मिरपुर, किश्तवाड़, राजौरी, सांबा, डोडा, शोपियां, कुलगाम, उधमपुर, पुलवामा, मुजफ्फराबाद, बांदीपोरा और पुलवामा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 12 जून को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

शहर    अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली    32°C    26°C
मुंबई    33°C    31°C
चेन्नई    36°C    28°C
कोलकाता    33°C    28°C
लखनऊ    33°C    27°C
पटना    36°C    28°C
रांची    33°C    24°C
भोपाल    37°C    25°C
जयपुर    37°C    24°C
शिमला    24°C    17°C
नैनीताल    23°C    18°C

पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(12 जून-भारी बारिश-तूफान की संभावना): बांकुड़ा, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, नादिया, हुगली, दुर्गापुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंगे में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कल यानी 12 जून को कोलकाता में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (12 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): पटियाला, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मुक्तसर, बठिंडा, कपूरथला, मोगा, अमृतसर, सासनगर, गुरदासपुर और पठानकोट में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (12 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): श्रीगंगा नगर, चुरू, दौसा, कोटा, बारन, टोंक, भरतपुर, झुंझुनू, अजमेर, सीकर, जोधपुर, अलवर, सवाई माधोपुर और भरतपुर में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 12 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (12 जून- तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): टीकमगढ़, छतरपुर, मोरबा, भिंड, दमोह, जबलपुर, मांडला, कटनी, इंदौर, होशंगाबाद, भोपाल, धार, विदिशा, राजगढ़ और अशोक नगर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में 12 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

असम में मौसम कैसा रहेगा
असम (12 जून- तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): कोकराझार, धुबरी, बारपेटा, माजुली, ग्वालपाड़ा, मोरीगांव, शिवसागर, होजाई, लखीमपुर और तिनसुकिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चलेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

कद्दू की सब्जी कब नहीं खानी चाहिए?

कद्दू की सब्जी : कद्दू की सब्जी खाना में टेस्टी लगती है। यह सब्जी हल्की होने के साथ कई पोषक...
खाना पकाना 
कद्दू की सब्जी कब नहीं खानी चाहिए?

 सूर्या की ब्लॉकबस्टर 'करुप्पु'में एक्शन-इमोशन का मिलेगा फुल डोज

करुप्पु : क्या आप सोच रहे हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर क्या देखें? अगर आप बॉलीवुड फिल्में देखकर बोर...
मनोरंजन 
 सूर्या की ब्लॉकबस्टर 'करुप्पु'में एक्शन-इमोशन का मिलेगा फुल डोज

फीफा वर्ल्ड क खिताब जीतने वाली टीम को मिलेंगे 476 करोड़ रुपये

फीफा वर्ल्ड कप  : खेल जगत के सबसे बड़े इवेंट में से एक फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत इस बार...
खेल 
फीफा वर्ल्ड क खिताब जीतने वाली टीम को मिलेंगे 476 करोड़ रुपये

नारियल पानी किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

नारियल पानी : जब भी बात हेल्दी ड्रिंक की बात आती है तो दिमाग में सबसे पहला ख्याल नारियल पानी...
लाइफस्टाइल 
नारियल पानी किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

फ्रांस ने राफेल लड़ाकू विमान के टेक्नॉलॉजी ट्रांसफर पर किया बड़ा ऐलान

दिल्ली  :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस यात्रा से पहले भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है।...
राष्ट्रीय 
फ्रांस ने राफेल लड़ाकू विमान के टेक्नॉलॉजी ट्रांसफर पर किया बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश

समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आज पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल...
उत्तर प्रदेश 
समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

लखनऊ। खरीफ की बुआई अभी आरंभ नहीं हुई लेकिन यूरिया , डीएपी सहित अन्य खादों को लेकर हलचल तेज...
उत्तर प्रदेश 
खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय