प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर एनडीए के सांसदों को रात्रि भोज के लिए बुलाया

एनडीए परिवार सुशासन, राष्ट्रीय विकास और क्षेत्रीय आकांक्षाओं के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक : प्रधानमंत्री

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों को रात्रि भोज के लिए बुलाया। सांसद कई अलग समूह में बसों में सवार होकर 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे।

pm

भारत में बढ़ा परमाणु हथियारों का जखीरा, पाकिस्तान से रणनीतिक बढ़त मिली ये खबर भी पढ़े : भारत में बढ़ा परमाणु हथियारों का जखीरा, पाकिस्तान से रणनीतिक बढ़त मिली

बिहार विधानसभा में मिली शानदार जीत के बाद आयोजित इस विशेष रात्रि भोज में मेन्यू भी देश को एक सूत्र में पिरोने जैसा था। सूत्रों के मुताबिक सभी सांसदों को छह सात के समूह में बिठाया गया था। उनके साथ एक मंत्री भी बिठाया गया था। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों के टेबल पर जाकर उनसे बात की और उनसे हाल पूछा। उन्हें आग्रह करके प्रेम से भोजन करवाया।

चार मजदूरों की मौत पर एनएचआरसी सख्त, गुजरात सरकार को नोटिस जारी... ये खबर भी पढ़े : चार मजदूरों की मौत पर एनएचआरसी सख्त, गुजरात सरकार को नोटिस जारी...

रात्रि भोज के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा "आज शाम लोक कल्याण मार्ग स्थित 7 नंबर होटल में एनडीए सांसदों को रात्रिभोज पर आमंत्रित करना अत्यंत सुखद अनुभव रहा। एनडीए परिवार सुशासन, राष्ट्रीय विकास और क्षेत्रीय आकांक्षाओं के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम सब मिलकर आने वाले वर्षों में अपने राष्ट्र के विकास पथ को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।"

तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा ये खबर भी पढ़े : तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

सूत्रों के मुताबिक भोजन के मेन्यू में हर राज्य के व्यंजन शामिल थे। यानी जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक, सभी राज्यों के व्यंजन सांसदों को परोसे गए। आंध्रप्रदेश का पलककुरा पप्पू, काले मोती चिलगोजा पुलाव, भिंडी सांवरिया भी मेन्यू में शामिल था। महाराष्ट्र की मूंगफली की चटनी, विभिन्न प्रकार के चावल, ज्वार की रोटी भोजन की विशेषताएं थीं। एक तरह से कहा जा सकता है कि भोजन में देश के हर राज्य से व्यंजन शामिल किए गए थे जिसके माध्यम से सांसदों को विभिन्नता में एकता का संदेश दिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा

सुपौल। जिले के त्रिवेणीगंज-जदिया मुख्य मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-327ई पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक 65...
बिहार 
 तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा

शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक और नामजद आरोपी गिरफ्तार

सीवान। जिले मे बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में हुए शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण...
बिहार 
शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक और नामजद आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर: प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन की हत्या कर कुएं में फेंका शव...

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को ससुराल से मायके लिवा कर आ रहे भाई ने रास्ते में...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन की हत्या कर कुएं में फेंका शव...

कंपनी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जाैनपुर जिले की पुलिस ने शनिवार को एक कंपनी के नाम पर लोगों को झांसा देकर...
उत्तर प्रदेश 
कंपनी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, नाबालिग पर कार चलाने का आरोप

सहारनपुर। सहारनपुर में एक परिवार के 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार एक बाइक पर सवार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एएफए में 217वीं संयुक्त दीक्षांत परेड का किया निरीक्षण

-एएफए की 217वीं संयुक्त दीक्षांत परेड में रक्षा मंत्री ने ड्रोन, एआई और साइबर तकनीक को बताया भविष्य के युद्ध...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एएफए में 217वीं संयुक्त दीक्षांत परेड का किया निरीक्षण