नगांव के पुरनीगोदाम बिटुमिन फैक्ट्री में भीषण आग
नगांव (असम)। असम के नगांव जिले के पुरनीगोदाम क्षेत्र में स्थित एक बिटुमिन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी नुकसान हुआ।आधिकारिक सूत्रों से शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना पुरनीगोदाम के अंतर्गत काषरी गांव में स्थित फैक्ट्री में बीती रात हुई। फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगते ही आसमान में धुएं का घना गुबार उठने लगा, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक फैक्ट्री के भीतर रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था।
ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल बजट: एम्स और कैंसर अस्पताल का प्रस्ताव, मेडिकल शिक्षा को भी मिलेगा बढ़ावाप्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
